Published : May 06, 2024, 02:36 PM ISTUpdated : May 06, 2024, 02:37 PM IST
Surya Gochar May 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है। जिसकी कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में बड़ा पद और मान-सम्मान सबकुछ मिलता है। सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है।
Surya Rashifal May 2024: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें से सूर्य सबसे प्रमुख है। इसे ग्रहों का राजा भी कहते हैं। सूर्य 12 में से सिर्फ एक राशि सिंह का स्वामी भी है। विद्वानों की माने तो जिसकी कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में इज्जत-शौहरत, बड़ा पद और भी बहुत कुछ मिलता है। सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह मेष राशि में स्थित है। 14 मई 2024 को ये ग्रह मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
वृष वाले रहेंगे खुशकिस्मत
सूर्य के राशि बदलने से वृष राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि वालों के अटका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस-नौकरी में फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत से जुड़ी यदि कोई परेशानी चल रही है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा।
35
कर्क वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि बदलने से धन लाभ की स्थिति बनेगी। पति-पत्नी के विवादों का अंत होगा। पैतृक संपत्ति का हिस्सा मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। यात्रा आनंददायक रहेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी। संतान से भी सुख मिलेगा।
45
सिंह वालों को हो सकता है प्रमोशन
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। सूर्य के वृष राशि में जाने से इस राशि वालों का मनचाहा प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी मिल सकती है। धन लाभ के योग भी इस समय बन सकते हैं।
55
धनु वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि वालों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। माता-पिता के सहयोग से परेशानी दूर होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद भी मिलने के योग इस समय बन रहे हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।