Surya Gochar April 2023: 14 अप्रैल को सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशि वालों को मिलेगा पैसा-सम्मान और किस्मत का साथ

Published : Apr 10, 2023, 09:13 AM IST

Surya Rashifal April 2023: सूर्य 14 अप्रैल को राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करने वाला है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। सूर्य के मेष राशि में जाने से खर मास समाप्त हो जाएगा। 

PREV
16
सूर्य का राशिफल...

सौर मंडल का राजा सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में गुरु ग्रह के साथ है। सूर्य 14 अप्रैल को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास समाप्त हो जाएगा। (Surya Gochar April 2023) सूर्य का मेष राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है। 12 में से 5 राशियों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। ऐसा होने से इन राशि वालों के लिए किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। आगे जानिए कौं-सी हैं वो 5 राशियां…

26
मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जो सूर्य का मित्र है। इस राशि में सूर्य के आने से इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इन्हें धन लाभ के योग बनेंगे। अगर लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ है तो वो मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है।

36
सिंह राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव ही हैं। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बीतेगा। उपहार आदि भी मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। धार्मिक कामों में सहयोग करने का मौका मिलेगा।

46
कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि वालों को अचानक कोई बड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। पढ़ाई से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा।

56
धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों का नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी और क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। समय आपके पक्ष का बना रहेगा। हर परेशानी दूर होगी।

66
मीन राशि

इस राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों का समय धार्मिक और सामाजिक कामों में बीतेगा। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। कोई मनचाहा काम होने से आपको खुशी का अनुभव होगा। समय आपके पक्ष का है, इस समय जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Char Dham Yatra Registration: अब एक फोन पर करें चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन, सरकार ने शुरू की नई सुविधा


Vaishakh Ke Upay: 5 मई तक रहेगा वैशाख मास, इस महीने में ये खास उपाय करने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Recommended Stories