Surya Gochar 2024: ग्रहों का राजा सूर्य 16 अगस्त में राशि बदलकर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।
Surya Rashifal August 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहों का राजा है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह कर्क राशि में स्थित है। 16 अगस्त को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां ये 16 सितंबर तक रहेगा। खास बात ये है कि सिंह राशि का स्वामी सूर्य ही है। सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश करने से 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मेष वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग सूर्य के राशि परिवर्तन से बनेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बहुत बेहतर रहेगी। समय आपके अनुकूल रहेगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
35
सिंह वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोग 16 अगस्त से 16 सितंबर तक काफी खुशहाल रहेंगे। इसी राशि में सूर्य के आने से इनके पराक्रम में वृद्धि होगी यानी इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा। पुरानी टेंशन दूर होगी।
45
वृश्चिक वालों की सुधरेगी सेहत
इस राशि के लोगों को सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। पुराने रोगों में भी आराम मिलेगा। पैसों की बचत होगी। अटके हुए कामों में गति आएगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी इस दौरान बन सकते हैं। कोई गुड न्यूज भी मिलेगी।
55
मीन वाले करेंगे फायदेमंद यात्रा
इस राशि के लोग किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। बेकार की भागदौड़ से बचे रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। पति-पत्नी में रोमांस बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।