सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशि वाले हो जाएं सावधान-टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Published : Aug 10, 2024, 11:09 AM IST

Surya Gochar 2024: सभी 9 ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं। सूर्य भी इन ग्रहों में से एक है। सूर्य अगस्त 2024 में अपनी राशि सिंह में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। 

PREV
15
अगस्त 2024 में किस राशि में प्रवेश करेगा सूर्य?

Surya Rashifal August 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य एक राशि में अधिकतम 30 दिन और कुछ घंटे रहता है। इस तरह ये ग्रह 365 दिनों में एक राशि चक्र पूरा कर लेता है। वर्तमान में सूर्य कर्क राशि में स्थित है। 16 अगस्त को ये ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
कर्क वालों को होगा धन हानि

इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि बदलने से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। बेकार की भागदौड़ बनी रहेगी, जिसमें समय और पैसा दोनों खराब होंगे। लव लाइफ के मसले भी उलझ सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से और खराब हो सकती है। सेहत का भी ध्यान रखें।

35
कन्या वाले फसेंगे परेशानी में

इस राशि के लोग सूर्य के राशि बदलने से किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा-लगाकर परेशान होते रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। ना चाहते हुए कुछ काम करने पड़ सकते हैं। दूसरों के विवादों में आपका नाम भी आ सकता है।

45
मकर वालों की जा सकती है नौकरी

इस राशि के लोगों की नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अधिकारी किसी बात पर नाराज होकर आपको नौकरी से निकाल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ विवाद की स्थिति बनेगी। जरूरी कामों के लिए भी पैसा न होने के कारण किसी से ऊधार लेने की नौबत आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

55
कुंभ वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण अचानक बिगड़ सकती है। इलाज में पैसा अधिक खर्च होने के कारण बजट बिगड़ सकता है और सेविंग्स भी खत्म हो सकती है। संतान के कारण कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।


ये भी पढ़ें-

कब है सावन 2024 का चौथा सोमवार? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त-योग और उपाय


15 या 16 अगस्त, कब है Putrada Ekadashi 2024? जानें मंत्र-मुहूर्त की डिटेल


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Recommended Stories