Shukra Gochar 2024: शुक्र नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह 31 जुलाई को कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी होंगे।
Shukra Rashifal August 2024: आपको अपने जीवन में कितनी सुख-सुविधाएं, धन-दौलत और स्त्री सुख मिलेगा, ये सभी शुक्र ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिसकी कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे कभी पैसों की कमी नहीं होती। वर्तमान में ये ग्रह कर्क राशि में स्थित है। 31 जुलाई 2024 को शुक्र ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मेष वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में काफी सुधार होगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में भी सफलता मिलेगी। इस समय यदि ये नया काम शुरू करें तो उसमें भी इन्हें सफलता मिलने के काफी अधिक चांस हैं।
35
मिथुन वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के उलझे हुए मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां भी खत्म होंगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे पूरा परिवार खुश होगा।
45
सिंह वाले को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि के लोगों को शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कईं शुभ फल मिलेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। माता-पिता के सहयोग से कर्ज चुकता करने में सफल रहेंगे। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी।
55
कुंभ वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। नौकरी में मनचाहा इंक्रीमेंट हो सकता है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा-खासा फायदा होगा। ससुराल पक्ष से भी पैसों की सहायता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए ये समय अनुकूल है, उन्हें मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।