Guru Purnima 2024: इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर भी दिखाई देगा। इन राशियों को धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी हो सकते हैं।
Guru Purnima 2024 Rashifal: हिंदू पंचांग के चौथे महीने आषाढ़ के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धार्मिक, आध्यात्मिक गुरु की पूजा की जाती है। इस बार गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई, रविवार को है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कईं शुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। 21 जुलाई, रविवार को सूर्य और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे, जिससे शुक्रादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन प्रीति योग भी दिन भर रहेगा। आगे जानिए किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगी गुरु पूर्णिमा 2024…
25
वृष वालों को होगा धन लाभ
गुरु पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योगों के चलते वृष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। अटका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है। इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिलेगी, जिससे इनके जीवन में खुशहाली आएगी। लव लाइफ से जुड़े मामलों में भी सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
35
सिंह वाले को मिलेगा सम्मान
इस राशि के लोगों के लिए भी गुरु पूर्णिमा का पर्व शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके अच्छे कामों के लिए इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस-नौकरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि पूरे परिवार के लिए खुशी लेकर आएगी।
45
मकर वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी
गुरु पूर्णिमा के शुभ मौके पर इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस समय किया गया इन्वेस्टमेंट इनके लिए फायदेमंद साबित होगा। समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ पहुंचाएंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी इस समय बन रहे हैं। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी।
55
मीन वालों को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि के लोगों को शुभ फल मिलेंगे। परिवार में किसी कुंवारे व्यक्ति की विवाह की बात तय हो सकती है, जिससे खुशियों का माहौल रहेगा। कोई नन्हा सदस्य भी परिवार में आ सकता है। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति काफी बेहतर रहेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।