Sawan 2024 Start Date: भगवान शिव का प्रिय सावन मास कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस महीने में 4 राशि वालों की किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं, जिससे इन्हें धन लाभ आदि कईं फायदे होंगे।
Sawan 2024 Rashifal: पंचांग के अनुसार, इस बार भगवान शिव का प्रिय सावन मास 22 जुलाई, सोमवार से शुरू हो रहा है जो 19 अगस्त, सोमवार तक रहेगा। इस महीने में ग्रहों के कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते 4 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी और इन्हें धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे हो सकते हैं। यानी ये कहा जाए कि सावन का महीना इस 4 राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा तो गलत नहीं होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मेष वाले को होगा धन लाभ
सावन महीने में इस राशि के लोगों को धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे। अटका हुआ पैसा भी इस समय मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के मामले यदि अटके हुए हैं तो वो भी इस दौरान सुलझ सकते हैं। रोगों से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी।
35
सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों के लिए सावन का महीना बहुत ही अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। इन लोगों को कोई बहुत बड़ी गुड न्यूज इस दौरान मिल सकती है। पिता से धन लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। संतान सुख मिलेगा और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि भी होगी। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।
45
तुला वालों को बिजनेस में होगा फायदा
इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदे के योग बन सकते हैं। कोई बड़ी डील भी इस दौरान होगी जिसका फायदा लंबे समय तक मिलेगा। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग इस दौरान मिल सकता है।
55
मीन वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोगों को सावन में खुश होने के कईं मौके मिलेंगे। ये परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की उपलब्धि से सभी को खुशी होगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। इस समय लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।