Sawan 2024: हिंदू पंचांग का पांचवां महीना है श्रावण, इसे सावन भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस महीने में की गई शिव पूजा का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। 

Sawan Mai Kon se Kaam Na Kare: धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो भी व्यक्ति सावन मास में शिवजी की पूजा, आराधना करता है, उसकी हर इच्छा जल्दी ही पूरी हो जाती है। इसलिए इस महीने में लोग शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस महीने में कोई व्रत करता है तो कोई कावड़ यात्रा के माध्यम से शिवजी की कृपा पाने का प्रयास करता है। इस बार सावन मास 22 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में कुछ काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो शिवजी नाराज हो सकते हैं। आगे जानिए कौन-से हैं वो 5 काम…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तामसिक चीजों न खाएं-पीएं
सावन के महीने में तामसिक चीजें खाने-पीने से बचना चाहिए जैसे- मांस, मछली और शराब आदि। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सावन मास में इन चीजों का सेवन करता है, उसे शिवजी के क्रोध का सामना करना पड़ता है। उसे निकट भविष्य में कईं परेशानियां भी होती हैं।

ब्रह्मचर्य का पालन करें
सावन का महीना तप और संयम सीखाता है। इस महीने में मन को शांत रख भगवान की पूजा करना चाहिए, इसलिए इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन भी जरूरी माना गया है। ब्रह्मचर्य का पालन सिर्फ शरीर से ही नहीं बल्कि मन से भी करें। यानी गलत बातें भी मन में न लाएं।

प्याज-लहसुन भी न खाएं
हिंदू धर्म में प्याज और लहसुन को भी तामसिक माना गया है क्योंकि इन्हें खाने में शरीर में उत्तेजना आती है, जिसके कारण मन गलत कामों की ओर भागता है। इसलिए सावन में प्याज-लहसुन का सेवन में किसी रूप में न करें।

किसी को खाली हाथ न लौटाएं
सावन में दान का भी विशेष महत्व है। इस महीने में यदि कोई भिखारी आपसे भोजन, वस्त्र आदि की इच्छा लेकर आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं, अपनी सुविधा के अनुसार उसे कुछ न कुछ जरूर दें। ऐसा करने से भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

अधिक देर तक न सोएं
सावन मास में अधिक देर तक सोने की भी मनाही है। साथ ही दिन में भी नही सोना चाहिए। सावन मास में जब भी समय मिले शिवजी की पूजा और मंत्र जाप करना चाहिए, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। सावन में जो व्यक्ति आलस्य करता है, उसे शिवजी की कृपा नहीं मिलती।


ये भी न पढ़ें-

Devshayani Ekadashi 2024: कब करें देवशयनी एकादशी व्रत, इस दिन कौन-से शुभ योग बनेंगे? जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त


Sawan 2024: सावन में 5 सोमवार का दुर्लभ संयोग, जानें किस सोमवार को कौन-सा शुभ योग बनेगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।