Surya Gochar July 2024: सूर्य के कर्क राशि में जाने से किन 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-शुरू होंगे अच्छे दिन?

Published : Jul 08, 2024, 01:38 PM IST

Surya Gochar July 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हमारे सौर मंडल राजा है। हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह है। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं। इसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी होता है। 

PREV
15
30 दिनों तक कर्क राशि में रहेगा सूर्य

Surya Rashifal July 2024: ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य भी इन ग्रहों में से एक है। सूर्य अधिकतम एक राशि में 30 दिनों तक रहता है। इस तरह सूर्य एक साल में सभी 12 राशियों का चक्र पूरा कर लेता है। सूर्य जब भी राशि बदलता है तो इसका असर सभी राशियों पर होता है। वर्तमान में सूर्य मिथुन राशि में है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 4 राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
वृषभ वालों को होगा धन लाभ

सूर्य के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। इनके अटके हुए कामों में गति आएगी। स्टूडेंट्स के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी की स्थिति में भी सुधार होगा। संतान से सुख मिलने के योग हैं।

35
सिंह वाले को मिलेगा सुख

इस राशि का स्वामी स्वयं सूर्य है, इसलिए इस राशि के लोगों पर सूर्य की विशेष कृपा रहेगी। सूर्य के कर्क राशि में आने से इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सुख की अनुभूति होगी। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ भी बेहतर रहेगी। पिता की संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है।

45
तुला वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट में यदि कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से फायदा होगा। माता-पिता के सहयोग से नई संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

55
कुंभ वाले रहेंगे लकी

इस राशि के लोगों को भी सूर्य के राशि परिवर्तन से लाभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत में भी काफी सुधार होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलने के योग बनेंगे।


ये भी पढ़ें-

कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 की अष्टमी-नवमी तिथि? नोट करें सही डेट


Jagannath Rath Yatra 2024: भगवान जगन्नाथ से क्यों नाराज होती हैं देवी लक्ष्मी, क्यों तोड़ती हैं रथ का पहिया?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Recommended Stories