Published : Jul 15, 2024, 01:58 PM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 02:17 PM IST
Surya Gochar July 2024: ग्रहों का राजा सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में होता है। धर्म ग्रंथों में सूर्य के राशि बदलने की प्रक्रिया को संक्रांति कहा गया है।
Surya Rashifal July 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य भी इन ग्रहों में से एक है। सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। इसके बाद राशि क्रम में आगे बढ़ता है। इस समय सूर्य मिथुन राशि में स्थित है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के कर्क राशि में जाने से 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मेष वालों को बढ़ेगी परेशानी
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। इनकी सेहत मे गिरावट आ सकती है। पुराने विवाद एक बार फिर से तनाव बढ़ा सकते हैं। बच्चों के कारण कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच की बहस बड़ा रूप ले सकती है, इसका असर पूरे परिवार पर हो सकता है।
35
मिथुन वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से धन हानि हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होते-होते रह जाएगी। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है।
45
वृश्चिक वाले की बिगड़ेगी सेहत
सूर्य के राशि परितर्वन का असर इस राशि के लोगों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर होगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे और पैसा भी काफी खर्च होगा, जिसके कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी डाउन रहेगी।
55
मीन वाले नौकरी से रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग नौकरी के कारण परेशान हो सकते हैं। टारगेट पूरे न होने के कारण अधिकारी नाराज रहेंगे। इन्वेस्टमेंट से नुकसान होगा। जमा पूंजी भी खर्च हो सकती है। लव लाइफ में परेशानियां बनी रहेंगी। बच्चों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।