सूर्य के राशि बदलने से 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जमकर होगा धन लाभ

Published : Feb 03, 2025, 11:42 AM IST
surya-rashifal-feb-2025

सार

Surya Gochar February 2025: सौर मंडल का राजा सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। फरवरी 2025 में ये सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही 4 राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। 

Surya Horoscope February 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन और कुछ घंटों में राशि बदलता है। इस तरह ये ग्रह 12 राशियों की परिक्रमा 365 दिनों में पूरी करता है। वर्तमान में सूर्य मकर राशि में स्थित है। 12 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि बदलते ही 4 राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा, इन्हें जमकर धन लाभ होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

वृषभ वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी

इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि बदलने से बहुत ही शुभ फल मिलेंगे। इस राशि के बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो लोग पहले से नौकरी में हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी संभव है। समाज में किए अच्छे कामों के लिए इनका मान-सम्मान भी किया जाएगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। धन लाभ होने के भी योग हैं।

सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से कोई बहुत अच्छी खुशखबरी मिल सकती है, जिसका इन्हें लंबे समय से इंतजार था। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। अगर कोई जरूरी काम लंबे समय से अटका है तो वह भी पूरा हो सकता है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे टारगेट समय पर पूरे होंगे।

कन्या वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे, जिससे आपको इंक्रीमेंट मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय पहले से अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

तुला वालों की सुधरेगी सेहत

इस राशि के जो लोग सेहत के कारण परेशान हैं, उनकी स्थिति में सुधार होगा। ये अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे परिवार में खुशहाली रहेगी। नया वाहन या संपत्ति भी खरीद सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

रेवती नक्षत्र में शुभ योग, 6 राशियों को मिलेगी नई जॉब-सफलता!


गुरु की राशि में चांद, इन 3 राशियों के लिए मुश्किल, टेंशन बढ़ेगी!


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज