Surya Gochar 2025: 14 मई को सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशि वाले रहेंगे लकी-जमकर होगा धन लाभ

Published : May 10, 2025, 08:11 PM IST
May Surya Rashifal

सार

Surya Gochar 2025: 14 मई को सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इनके जीवन में खुशहाली आएगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे। 

Surya Rashifal May 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहों का राजा है। ये ग्रह हर 30 दिन में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में सूर्य मेष राशि में है जो 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इनके जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग भी बनेंगे। इन चारों राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा होगा इन पर सूर्य के राशि परिवर्तन का असर…

मेष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में तेजी आएगी, जिसका फायदा भी इन्हें मिल सकता है। संतान की सेहत से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो उसमें भी राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी।

कर्क वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। शत्रु चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। नौकरी में अधिकारी इनसे काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी इस राशि के लोगों के लिए बन रहे हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिल सकता है। जो लोग अपना ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

कुंभ वाले करेंगे इन्वेस्टमेंट

इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। इस समय किए गए निवेश का फायदा आने वाले समय में मिलेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। अगर कोई जरूरी काम अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है।


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज