13 अप्रैल तक शुक्र चलेगा टेढ़ी चाल, 4 राशि वालों को होगा सीधा फायदा-लगेगी लॉटरी

Published : Mar 02, 2025, 03:23 PM IST
shukra rashifal 2025

सार

Shukra Vakri 2025: नवग्रहों में शुक्र का स्थान भी बहुत महत्वपूर्ण है। ये ग्रह वर्तमान में मीन राशि में है। 2 मार्च को ये ग्रह मीन राशि में ही वक्री हो चुका है यानी टेढ़ी चाल चलने लगा है। जानें किन राशियों को इसका शुभ प्रभाव मिलेगा। 

Shukra Vakri 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय में राशि बदलता है। शुक्र भी इन ग्रहों में से एक है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही जीवन में भौतिक सुख जैसे जमीन-जायदाद, स्त्री सुख आदि मिलते हैं। शुक्र ग्रह 2 मार्च से मीन राशि में वक्री हो गया है यानी टेढ़ी चाल चलने लगा है। ये ग्रह 13 अप्रैल तक इसी स्थिति में रहेगा। शुक्र के वक्री होने से किन 4 राशियों को फायदा होगा, आगे जानिए…

बुध के राशि बदलने से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

 

मेष राशि वालों को होगा धन लाभ

शुक्र के वक्री होने से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस समय बन सकते हैं।

कन्या राशि को मिलेगा लाइफ पार्टनर

इस राशि के लोगों को मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। यदि पहले से कोई प्रेम प्रसंग चल रहा है तो वह विवाह संबंध में बदल सकता है। पैसों के हिसाब से भी ये समय आपके अनुकूल रहेगा। भविष्य के लिए नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिनसे इन्हें समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। जीवन में सुख-शांति और सफलता बनी रहेगी। घर-परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। विवादों को अंत होगा।

मकर राशि को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पहले की गई मेहनत का फायदा इस समय मिल सकता है। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। सामाजिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।


ये भी पढ़ें-


होली 2025 पर चंद्रग्रहण का साया, कौन-सी 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है कुछ बुरा?


शनि के राशि बदलते ही 4 राशि वालों पर लगेगी पनौती, बैंक बैलेंस में आएगी कमी


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज