
उज्जैन. सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र 7 अगस्त को सिंह से निकलकर कर्क राशि में आ चुका है। (Shukra Rashifal 2023) इस समय शुक्र वक्री अवस्था में हैं। कर्क राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य के नजदीक जाने से ये अस्त हो जाएगा, हालांकि 18 अगस्त को ये पुन: उदय भी हो जाएगा और 4 सितंबर को मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगेगा। 2 अक्टूबर को शुक्र पुन: सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का किस पर कैसा असर होगा, ये जानिए…
मेष राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। इनके कुछ नए दोस्त बनेंगे, जिनसे इन्हें फायदा भी होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में सम्मान मिलेगा।
वृष राशि
इस राशि के लोगों का कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। अचल संपत्ति यानी जमीन-जायदाद से फायदा होगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। धर्म के कामों में सहयोग करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन राशि
शुक्र के कर्क राशि में आने से इनकम पर असर होगा, सेविंग खत्म होगी। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। न चाहते हुए भी कुछ खर्च करना पड़ेंगे। मांगलिक कामों में आना-जाना पड़ेगा। संतान से विवाद संभव है।
कर्क राशि
इसी राशि में शुक्र का आगमन होगा, इसलिए इस राशि वालों की सुख-समृद्धि बढ़ेगी। भोग-विलास का मौका मिलेगा और इसमें पैसा भी खर्च होगा। नौकरी में कोई बड़ी सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों का खर्च बढ़ सकता है हालांकि धन की कोई कमी नहीं होगी। लोन मिलने से सभी काम सहजता से होते चले जाएंगे। धार्मिक कामों पर पैसा खर्च होगा। बच्चों के लिए कोई मंहगा उपहार खरीदेंगे।
कन्या राशि
इस राशि वालों की सेहत संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। पुराने रोग परेशान करेंगे। कुछ फैसले गलत साबित हो सकते हैं। इनकम पर असर होगा, जिससे परेशानी और ज्यादा होगी। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।
तुला राशि
इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। वर्कप्लेस पर परेशानी और विरोध बढ़ सकता है। सेहत के मामले उलझ सकते हैं। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। विरोधियों पर जीत मिलेगी। कोर्ट के मामले पक्ष में होंगे। सेहत को लेकर हल्की-फुल्की परेशानी हो सकती है। दूसरों के विवाद में न बोलें।
धनु राशि
इस राशि वालों का अपने पिता से किसी बात पर विवाद हो सकता है। ये खान-पान में सावधानी रखें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। गैर कानूनी कामों से बचें, इससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
मकर राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। ये नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इनका दांपत्य सुख बढ़ेगा। पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिलेगा। प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि
अगर आप पार्टनरशीप में बिजनेस करते हैं तो पार्टनर से विवाद हो सकता है। बिजनेस में भी नुकसान के योग बन रहे हैं। यात्रा करते समय सावधानी रहें। लव लाइफ की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी।
मीन राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी नई चीजें खरीद सकते हैं। स्टूडेंटस के लिए समय अनुकूल है। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।