शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा !

Published : Jan 24, 2025, 08:00 PM IST
shukra-rashifal-jan-2025

सार

Shukra Gochar January 2025: शुक्र ग्रह भी हमारे सौर मंडल के नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह भी समय-समय पर राशि बदलता रहता है। 27 जनवरी को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही 4 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।  

Shukra Rashifal January 2025: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही हमें सभी भौतिक सुख जैसे पैसा, संपत्ति, स्त्री सुख आदि मिलते हैं। ये ग्रह वर्तमान में कुंभ राशि में स्थित है। 27 जनवरी को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश रहेगा। ऐसा होते ही 4 राशि वालों की मानों लॉटरी लग जाएगी और इन्हें छप्पर फाड़कर धन लाभ होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

75 दिन: इन 6 राशियों पर कुबेर की कृपा, धन लाभ-तरक्की!

 

वृष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से काफी धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुश्तैनी संपत्ति के मामले यदि कोर्ट में चल रहे हैं तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर होगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जो काम सोचकर रखे हैं वो इस समय निश्चित रूप से पूरे होंगे।

सिंह वाले की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इन्हें पैसों से जुड़े फायदे तो होंगे ही साथ ही समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी इनके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकती है। इस दौरान ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

तुला वालों को मिलेगी खुशखबरी

शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिसका इन्हें लंबे समय से इंतजार था। माता-पिता के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई नया काम भी ये लोग शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें लाभ होगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ होने का योग है।

मकर वाले खरीदेंगे संपत्ति

इस राशि के लोग कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें काफी लाभ होगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे विवादित मामलों में सफलता मिलेगी। किस्मत इन्हें हर तरह से सपोर्ट करेगी और इस समय किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आगे जाकर मिलेगा। स्त्री सुख मिलने के योग भी इस दौरान बन रहे हैं।



ये भी पढ़ें-


Birth Date से जानें, कब मिलेगा सच्चा प्यार-किसको मिलेगा धोखा


ये 3 राशियां 5 मिनट में तोड़ देती हैं रिश्ता, ब्रेकअप में हैं माहिर!


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज