ये लोग अक्सर प्यार में धोखा खा जाते हैं। ये लोग अपने साथी से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन इन्हें कभी सच्चा प्यार नहीं मिलता और ये जीवन भर सच्चे प्यार के लिए तरसते रहते हैं।

प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जिसे हर इंसान कभी न कभी महसूस करता है। ज़िंदगी में प्यार होने से दुनिया की हर चीज़ खूबसूरत लगने लगती है। कुछ लोग प्यार को सिर्फ़ रोमांस से जोड़कर देखते हैं, लेकिन प्यार का दायरा बहुत बड़ा है। किसी को कम उम्र में ही सच्चा प्यार मिल जाता है तो कोई ज़िंदगी भर प्यार के लिए तरसता रहता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि, अंक ज्योतिष की मदद से हर व्यक्ति पहले से ही जान सकता है कि उसे प्यार में सफलता मिलेगी या फिर उसे ज़िंदगी भर सच्चे प्यार की तलाश अधूरी रहेगी। आइए जानते हैं वो कौन सी जन्म तारीखें हैं जिनके लोग बहुत प्यार करने के बाद भी प्यार में धोखा खा जाते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार 2, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 और 31 तारीख को जन्मे लोग दिल के साफ होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर को खुश रखने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। वो अपने साथी की छोटी-छोटी ज़रूरतों का भी ख्याल रखते हैं, लेकिन प्यार में धोखा खा जाते हैं।

गहराई से प्यार करने के बावजूद, ये लोग जीवन भर अपने साथी से और अधिक प्यार की चाह रखते हैं। आमतौर पर ये लोग तब धोखा खा जाते हैं जब दूसरे व्यक्ति के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता बहुत अच्छा होता है। ये अपने पार्टनर पर पूरी तरह निर्भर रहते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार, 6, 15 और 24 तारीख को जन्मी लड़कियां अपने पार्टनर के लिए लकी होती हैं। जिनसे भी इनकी शादी होती है, वो हमेशा खुश रहते हैं। इन तारीखों में जन्मी लड़कियां अपनी सास के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। वहां कभी भी धन की कमी, निराशा, अशांति और दर्द नहीं होता।