इन 4 राशियों पर बरसेगी चांदी! जानें 21 से 27 अक्टूबर का वीकली राशिफल

Published : Oct 18, 2024, 01:32 PM IST
Weekly Rashifal

सार

इस हफ्ते 4 राशियों को धन लाभ और करियर में उन्नति के योग हैं। मेष से मीन तक, सभी राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल जानें। नौकरी, व्यापार और निवेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

इस हफ़्ते मंगल, सूर्य और बुध मिलकर कुछ राशियों के जातकों पर विशेष कृपा बरसाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, 21 अक्टूबर और 27 अक्टूबर के बीच, 4 राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के प्रबल योग हैं। सभी 12 राशियों का साप्ताहिक करियर और आर्थिक राशिफल जानें।

मेष राशि वालों को नई नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। बहुत सोच-समझकर निवेश करें, आर्थिक नुकसान की संभावना है। पुरानी संपत्ति से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि वालों को सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। शेयर बाजार से आर्थिक लाभ होगा। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। कुछ नए अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए कोई अच्छा व्यापारिक सौदा हो सकता है। विदेश यात्रा से आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने पर नौकरी मिलने से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार में दैनिक आय में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि वालों को संपत्ति की खरीद-बिक्री में आर्थिक लाभ होगा। इंजीनियर और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। पैसा उधार देने से बचें।

तुला राशि वालों को व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी मिलने से खुशी होगी। अपनी इच्छा के अनुसार नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले घर के रखरखाव और नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। फंसा हुआ पुराना धन वापस मिल सकता है। मशीनरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पैसा उधार देने से बचें।

धनु राशि वालों के लिए करियर के दृष्टिकोण से सप्ताह बहुत अनुकूल है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से खुशी होगी। नए वाहन की खरीद पर धन खर्च हो सकता है। निवेश में सावधानी बरतें।

मकर राशि वालों को कार्यस्थल पर बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह बहुत अनुकूल समय है। बड़े खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट का पालन करें।

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम पर धन खर्च हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मीन राशि वालों के व्यापार में लिया गया कोई पुराना फैसला अब सफल हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा से आर्थिक लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सावधानी बरतें, धन हानि हो सकती है।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज