Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का योग 4 राशियों के लिए अशुभ, बनेंगे दुर्घटना के योग-बड़े नुकसान की आशंका

Published : Aug 18, 2026, 10:26 AM IST

Sun Saturn Shadashtak: ज्योतिष शास्त्र में षडाष्टक को बहुत ही अशुभ योग माना गया है। जब ये अशुभ योग 2 विपरीत स्वभाव के ग्रहों में बनता है तो बड़े नुकसान का कारण बन सकता है।

PREV
15
कैसे बनता है षडाष्टक योग?

Shadashtak Yog 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कईं शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। षडाष्टक योग भी इन अशुभ योगों में से एक है। 17 अगस्त से सूर्य सिंह राशि में आ चुका है, वहीं शनि मीन राशि में पहले से ही स्थित है। ऐसी स्थिति में सूर्य और शनि एक दूसरे के सामने हो गए हैं जिससे षडाष्टक योग की स्थिति बन रही है। ऐसा होने से 4 राशि वालों के सामने कईं परेशानियां आ सकती हैं। ये स्थिति तनाव, आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और कामों में रुकावट का कारण बन सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मिथुन वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को अपने कामकाज में खास सावधानी बरतनी चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी किसी बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। कार्यस्थल पर विरोधी या छिपे हुए दुश्मन आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी के विवाद में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 17 अगस्त से 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, करियर-नौकरी में फायदा-हर तरफ से आएगा पैसा

35
कन्या वाले रिस्की काम न करें

इस राशि के लोग रिस्क वाले कोई भी न काम न करें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से बचें। शेयर बाजार या किसी अन्य जोखिम वाले निवेश में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो धोखा हो सकता है। शत्रु परेशान करने से कोशिश करेंगे।


ये भी पढ़ें-
Budhaditya Yog 2026: 22 अगस्त से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और करियर में ग्रोथ!

45
धनु वाले रहें परेशान

इस राशि के लोग वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर बात करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए काफी जरूरी रहेगा। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। सेहत बिगड़ सकती है।

55
मीन वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों के लिए भी सूर्य-शनि का यह योग चुनौतियां लेकर आ सकता है। बड़े निवेश को लेकर सावधानी बरतें। बिना पूरी जानकारी के किसी नए काम में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। आंखों या हड्डियों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। संतान को लेकर मन में अनजाना भय बना रहेगा। विवादों से बचकर रहने में भलाई है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories