Shani Asta 2026: 40 दिन अस्त रहेगा शनि, 3 राशियों के करियर में आएगा उछाल-पैसा भी मिलेगा

Published : Mar 07, 2026, 03:51 PM IST

Shani Asta Effect: ज्योतिष शास्त्र में शनि को बहुत ही खास ग्रह माना गया है। ये ग्रह मार्च 2026 में अस्त और अगले महीने यानी अप्रैल में पुन: उदय हो जाएगा। शनि के अस्त होने से 3 राशि वालों को बहुत फायदा मिलने की उम्मीद है।

PREV
14
शनि अस्त 2026 राशिफल

Shani Asta 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह एक राशि में ढाई साल तक रहता है। इस दौरान ये कईं बार मार्गी, वक्री व अस्त-उदय भी होता है। वर्तमान में शनि ग्रह मीन राशि में स्थित है। 13 मार्च 2026 को शाम 7 बजकर 13 मिनिट पर शनि ग्रह इसी राशि में अस्त हो जाएगा। शनि ग्रह की ये स्थिति लगभग 40 दिनों तक रहेगी। इसके बाद 22 अप्रैल की सुबह लगभग 04 बजकर 49 मिनिट पर ये ग्रह पुन: उदय हो जाएगा। शनि के अस्त होने से 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Guru Margi Rashifal: 11 मार्च से 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! गुरु ग्रह देगा नेम-फेम

24
वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति में अचानक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। करियर के मामलों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत को जो परेशानी बनी हुई थी, उसमें भी राहत मिलेगी। परिवार के सुखों में भी इस समय वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ की स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। सुख में समय बीतेगा।

ये भी पढ़ें-
Numerology: इन महीनों में पैदा हुए लोग बनते हैं अमीर, 45-50 की उम्र में कुबेर बरसाते हैं पैसा!

34
सिंह राशि

शनि के अस्त होने से इस राशि के लोगों के करियर में उछाल देखने को मिल सकता है। नई नौकरी के लिए ऑफर भी आएंगे। पुरानी नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके काम से खुश नजर आएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं और नई संपत्ति खरीदने से भी फायदा होगा। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।

44
धनु राशि

शनि के अस्त होने से इस राशि के लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जिसके चलते आपके संबंधों में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन शुभ है। दोस्तों की मदद मिलेगी।। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories