
Shani Margi 2026 Rashifal: 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे, यानी इस दिन से शनि की उल्टी चाल समाप्त होकर सीधी चाल शुरू हो जाएगी। शनि के मार्गी होने से कुछ राशियों के जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी, व्यापार, धन और करियर से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने के योग बनेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं आइए जानते हैं शनि की सीधी चाल किन 5 राशियां…
इस राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होने से इस राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। विदेश में नौकरी करने या कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का अच्छा फल मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2026: राहु बिगाड़ेगा सेहत, नौकरी-बिजनेस में घाटा, 18 महीने तक सावधान रहें 4 राशि वाले
इस राशि वालों पर शनि की ढय्या का प्रभाव है। इनकी सेहत में चल रहा उतार-चढ़ाव खत्म होगा और करियर के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम को पहचान मिलेगी। लंबे समय से प्रमोशन या वेतन बढ़ने का इंतजार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को नए ग्राहक और काम के अवसर मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
इस राशि पर भी शनि की ढय्या का प्रभाव है। इनके लंबे समय से रुके हुए कामों में तेजी आने की संभावना है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं।
इस राशि पर उतरती हुई साढ़ेसाती है जो इन्हें शुभ फल देकर जाएगी। शनि की सीधी चाल कई मामलों में इन्हें राहत दे सकती है। लंबे समय से चल रहे विवादों को सुलझाने का रास्ता मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे कम होंगी। पुराने आर्थिक मामलों में सुधार होने की संभावना है। हालांकि, धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होने से इनकी परेशानी खत्म नहीं होगा लेकिन इसमें थोड़ी राहत जरूर मिल सकता है। पैसों से संबंधित परेशानियां दूर होगी। घर-परिवार में अगर किसी की सेहत खराब है तो उसमें सुधार सकता है। परिवार के लोग एक-दूसरे की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।