Shukra Gochar 2026: शुक्र के राशि बदलने से लगेगी 4 राशि वालों की लॉटरी, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Published : Mar 01, 2026, 02:19 PM IST

Venus Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। 1 मार्च की रात ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर होगा। 

PREV
15
शुक्र राशिफल मार्च 2026

Shukra Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें शुक्र भी एक है। शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। कहते हैं कि सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाएं जैसे पैसा, मान-सम्मान और स्त्री सुख आदि शुक्र के कारण ही मिलते हैं। इसलिए जिसकी कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती। 1 मार्च 2026 की रात शुक्र ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Tarot Card Weekly Horoscope (2-8 March 2026): किसे मिलेगा नया मौका, कौन रहे सावधान? पढ़ें टैरो साप्ताहिक राशिफल

25
मेष राशि वालों को होगा धन लाभ

शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। इनका अटका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील भी संभव है। मंहगी चीजों की खरीदी करेंगे। प्रॉपर्टी से भी लाभ होन की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Horoscope In Hindi Weekly (2-8 March 2026): दो अशुभ योगों के बीच कैसा बीतेगा आपका सप्ताह?

35
कर्क वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि बदलने से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। संतान की कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जुएं-सट्‌टे से भी इनकम हो सकती है।

45
धनु वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

शुक्र के मीन राशि में जाने से इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। अग रइनका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। नई प्रॉपर्टी जैसे मकान-दुकान आदि खरीद सकते हैं। जो लोग नौकरी में हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

55
मीन राशि वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन बहुत ही शुभ है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories