- Home
- Astrology
- Tarot Card Weekly Horoscope (2-8 March 2026): किसे मिलेगा नया मौका, कौन रहे सावधान? पढ़ें टैरो साप्ताहिक राशिफल
Tarot Card Weekly Horoscope (2-8 March 2026): किसे मिलेगा नया मौका, कौन रहे सावधान? पढ़ें टैरो साप्ताहिक राशिफल
Free Tarot Card Reading: टैरो कार्ड भविष्य जानने की एक प्राचीन और रहस्यमयी प्रणाली है। इस विधा में ताश के पत्तों की तरह दिखने वाले कार्ड्स होता हैं, इन पर रोचक चिह्न बने होते हैं। इनके आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में आसानी से जाना जा सकता है।

टैरो राशिफल 2 से 8 मार्च 2026
Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (2 से 8 मार्च 2026) मेष राशि वालों को उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से निराशा होगी। वृषभ राशि वाले स्वयं को कठोर दिखाने की कोशिश करेंगे, जो इनके लिए जरूरी भी है। मिथुन राशि वाले किसी बात को लेकर चिंतित रहेंग। कर्क राशि वालों के मन में करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
ये भी पढ़ें-
Horoscope In Hindi Weekly (2-8 March 2026): दो अशुभ योगों के बीच कैसा बीतेगा आपका सप्ताह?
Aries (मेष) (March 21-April 19)
इस सप्ताह आप किसी दुख, निराशा या उम्मीद टूटने की भावना में अटके रह सकते हैं। हो सकता है किसी रिश्ते, कार्य या योजना में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले हों। लेकिन आपको संकेत दिया जाता है कि अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है, देखने की कोशिश करें आपके पास अभी भी अवसर और समर्थन मौजूद हैं। अतीत की गलती या पछतावे से सीख लें, पर स्वयं को दोष देना बंद करें। भावनात्मक संतुलन रखें और जो बचा है, उसे संवारे। सप्ताह के अंत तक आप नई आशा देख पाएंगे यदि दृष्टिकोण बदलेंगे।
एंजेल्स संदेश: जिस परिणाम की आप उम्मीद कर रहे हैं, वह इस समय संभव नहीं दिख रहा। पर यह निराशा नहीं, बल्कि दिशा बदलने का संदेश है। ब्रह्मांड आपको बेहतर विकल्प की ओर मोड़ रहा है।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026 Rashifal: 3 राशि वाले हो जाएं अलर्ट, चंद्र ग्रहण छिन लेगा सुख-चैन!
Taurus (वृषभ) (April 20 -May 20)
इस सप्ताह आपको स्पष्टता, तर्क और ईमानदारी के साथ निर्णय लेने का संदेश दिया जाता है। यदि कोई आपको भ्रमित कर रहा है या आधी सच्चाई बता रहा है, तो उससे बिना संकोच सीधे प्रश्न पूछें। आपका आत्मविश्वास आपकी मानसिक शक्ति का प्रतीक है। अपने अनुभवों से सीखकर परिपक्व निर्णय लें। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें, किसी रिश्ते या कार्य में सीमाएं तय करना आवश्यक हो सकता है। कठोर दिखने से न डरें, क्योंकि यह कठोरता आपके भविष्य की सुरक्षा के लिए है।
एंजेल संदेश : आपको स्पष्ट संकेत है कि जिस विषय पर आप विचार कर रहे हैं, उसमें अभी आगे बढ़ना सही नहीं। ईश्वरीय मार्गदर्शन आपको गलत दिशा में जाने से रोक रहा है। भरोसा रखें, सही समय पर सही अवसर मिलेगा।
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)
इस सप्ताह आपको सिखाया जा रहा है कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती धैर्य, मेहनत और निरंतरता अपनानी होती है। मिथुन राशि वालों को अपने सभी कार्यों जैसे व्यवसाय, पढ़ाई या कोई संबंध आदि में स्थिरता से आगे बढ़ना चाहिए। परिणाम में देरी आपकी मानसिक अशांति बढ़ा सकती है किन्तु आपको अपेक्षा छोड़कर प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। आर्थिक मामलों में आपकी सावधानी और योजनाबद्ध सोच लाभ देगी। यह समय स्थाई नींव बनाने का है।
एंजिल संदेश: सहयोग लेने में संकोच न करें। ईश्वर लोगों के माध्यम से मदद भेजते हैं। विनम्र बनें और सहायता स्वीकार करें। टीमवर्क से इस सप्ताह बेहतर परिणाम मिलेंगे। सही मार्गदर्शन और समर्थन आपको आगे बढ़ाएगा।
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)
इस सप्ताह विशेषकर करियर को लेकर आपके मन में कोई नया आइडिया आ सकता है। जीवन में नई शुरुआत, उत्साह और रचनात्मक विचारों का संकेत है। डर या असुरक्षा आपको रोक सकती है, लेकिन आपको साहस से पहला कदम उठाने की सलाह दी जाती है। यात्रा, नया प्रोजेक्ट या नई सीख संभव है। अपने इनर चाइल्ड की जिज्ञासा को शांत करें। जो अवसर अचानक सामने आए, उसे नजरअंदाज न करें। यह सप्ताह प्रेरणा से भरा है आपको केवल संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।
एंजिल संदेश: आपको संकेत दिया जाता है कि जो आप अभी चाहते हैं, उससे बेहतर आपके लिए तैयार है। यदि कोई योजना अटक रही है तो निराश न हों, धैर्य रखें। ब्रह्मांड आपको अधिक उपयुक्त विकल्प की ओर ले जा रहा है।
Leo (सिंह) (July 23-August 22)
इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण विषय का सच सामने आ सकता है जिससे भ्रम दूर होगा और निर्णय लेने में आसानी होगी। सत्य से स्पष्टता आएगी और नई सोच प्रकट होगी। यदि कोई विवाद चल रहा है तो, खुलकर और ईमानदारी से किया संवाद समाधान लाएगा। नई योजना शुरू करने के लिए भी यह अच्छा समय है, विशेषकर लेखन, शिक्षा या कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में। अपने विचार स्पष्ट रखें और सत्य के साथ खड़े रहें। यह सप्ताह बौद्धिक विजय और आत्मविश्वास दिलाएगा।
एंजिल संदेश: पुराने शिकवे-शिकायत और क्रोध छोड़, क्षमा करना आवश्यक है। क्षमा दूसरों के लिए नहीं, बल्कि आपकी शांति, मुक्ति एवं नई शुरुआत के लिए है। ईश्वर से प्रार्थना करें कि वे आपको नकारात्मकता छोड़ने की शक्ति दें।
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)
इस सप्ताह आप ज़िम्मेदारियों के बोझ से दबा हुआ महसूस कर सकते हैं। काम, परिवार या कोई सामाजिक संकल्प आपको बोझ लग सकता है और मानसिक एवं शारीरिक रूप से थका सकता है। आपको संकेत दिया जाता है कि सारी जिम्मेदारी अकेले उठाने की आवश्यकता नहीं है। प्राथमिकताएं तय करें और जो कार्य आवश्यक नहीं, उन्हें छोड़ने का साहस रखें। यह समय खुद को ओवरलोड करने का नहीं, बल्कि संतुलन बनाने का है। सप्ताह के अंत तक राहत महसूस होगी यदि आप सीमाएं निर्धारित करेंगे।
एंजिल संदेश: प्रेम की ऊर्जा आपके आसपास सक्रिय है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएं। सिंगल हैं तो कोई नया आकर्षण जन्म ले सकता है। प्रेम स्वीकार करें जीवन केवल जिम्मेदारियां नहीं, मधुर भावनाएं भी है।
Libra (तुला) (September 23-October 22)
इस सप्ताह कार्यस्थल या परिवार में विचारों के टकराव की संभावना है। प्रतिस्पर्धा, मतभेद और छोटी-छोटी बहसों के संकेत हैं किन्तु हर बहस में जीतना आवश्यक नहीं शांति भी मूल्यवान होती है। आपकी ऊर्जा बताती है कि वर्तमान संघर्ष विकास के लिए है, आपका कौशल निखार सकता है। आपके सामने विभिन्न दृष्टिकोण आयेंगे जोकि नई समझ देंगे। आपको सुझाव दिया जाता है, स्वयं को साबित करने की जिद छोड़ें और सुनने की आदत डालें। आप धैर्य रखें, संतुलन और कूटनीति अपनाएं।
एंजिल संदेश: आपको संकेत दिया जाता है, अपने सपनों, दोहराए जाने वाले विचारों या अचानक मिले संदेशों पर ध्यान दें। सही मार्गदर्शन आपके सामने अवश्य प्रकट होगा। निर्णय लेने से पहले संकेतों को पहचानें।
Scorpio (वृश्चिक) (October 23-November 21)
इस सप्ताह विशेष रूप से व्यवसाय एवं वित्तीय मामलों में प्रगति संभव है। जीवन में स्थिरता, समृद्धि और व्यावहारिक सफलता मिलने के संकेत हैं। निवेश, व्यवसाय या करियर हो आपको दीर्घकालिक योजना बनाने का प्रयास करना चाहिए। आपका परिपक्व दृष्टिकोण और धैर्य आपके व्यक्तित्व में मजबूत स्थिति ला सकता है। परिवार की सुरक्षा की द्रष्टि से लिए निर्णय सुरक्षा का स्तंभ बनेंगे। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लाभकारी हो सकती है। आपकी मेहनत स्थाई परिणाम देगी।
एंजिल संदेश: जिस सकारात्मक परिवर्तन की आप प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह बहुत जल्द आने वाला है। धैर्य रखें और प्रयास जारी रखें। यूनिवर्स की ऊर्जा आपके पक्ष में है। निकट भविष्य में अवसर और स्थिरता दोनों प्राप्त होंगे।
Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)
इस सप्ताह भी पिछले सप्ताह की ऊर्जा निरंतर है जोकि पूर्णता, उपलब्धि और नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है। लंबे समय से चली आ रही मेहनत का परिणाम जल्दी मिलने के संकेत हैं। मान-सम्मान और आत्मविश्वास प्रबल रह सकता है साथ ही आपके लंबित महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होते दिखाई पड़ते हैं। नई दिशा में कदम रखने के लिए यह सही समय है, अनुभवों का सदुपयोग करना चाहिए। यात्रा, विस्तार या ऑनलाइन कार्यों में लाभ संभव है। यह एक चक्र की समाप्ति है।
एंजिल संदेश: समृद्धि केवल धन में नहीं, बल्कि प्रेम, अवसर और खुशी में भी आ रही है। कृतज्ञता का अभ्यास करें। ब्रह्मांड आपकी मेहनत का फल देने को तैयार है। आभार के भाव से चमत्कार आकर्षित कर सकेंगे।
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)
इस सप्ताह आप भय की ऊर्जा में रह सकते हैं। मन और बुद्धि के बीच संघर्ष चल सकता है, जिससे स्पष्टता की कमी महसूस होगी। आप शांति बनाए रखना चाहते हैं, पर भीतर कहीं सच्चाई को नजरअंदाज कर रहे हैं। आंखें बंद करने से समस्या खत्म नहीं होगी, वास्तविकता का सामना करें और अपने दिल की आवाज़ सुनें। यदि आप निष्पक्ष होकर किसी रिश्ते या कार्य की स्थिति को देखेंगे, तो सही मार्ग स्पष्ट हो जाएगा। आपको निर्णय लेना आवश्यक लग सकता है, किंतु अभी महत्वपूर्ण निर्णय को टालना राहत देगा।
एंजिल संदेश: प्रयासरत परिस्थिति का पूर्ण परिणाम एक वर्ष में स्पष्ट होने के संकेत हैं। धैर्य रखें और आधार मजबूत करें, यह समय तैयारी और आंतरिक विकास का है। भविष्य उज्ज्वल है, बस प्रक्रिया पर भरोसा रखें।
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)
इस सप्ताह आप दोहराव वाली परिस्थितियां या पुरानी संरचना तोड़ने पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। अधिक संभावना है की कोई अप्रत्याशित घटना आपके सोचने के तरीके या परिस्थिति में परिवर्तन ला सकती है। शुरुआत में आपको अस्थिर लग सकता है, पर डरने की बजाय इसे शुद्धिकरण समझें, यह बदलाव पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक है। यह समय विशेष रूप से रिश्तों की सच्चाई को स्वीकार करने का है। आप जितना जल्दी स्वीकार करेंगे, उतना जल्दी नई दिशा स्पष्ट होगी।
एंजिल संदेश: आपको ईश्वरीय योजना पर यकीन रखना होगा की वर्तमान में जो भी हो रहा है, वह आपकी उच्चतम भलाई के लिए है। डर की जगह विश्वास चुनें। प्रार्थना और ध्यान से खुद को स्थिर रखें।
Pisces (मीन) (February 19- March 20)
इस सप्ताह किसी कठिन परिस्थिति या नकारात्मक भाव के अंत होने के संकेत है। हो सकता है हाल ही में आपने विश्वासघात, निराशा या असफलता का अनुभव किया हो और आपका दर्द अपने चरम पर है, किन्तु अब स्थिति सुधरने की ओर है। अतीत को सोचते रहना आपकी ऊर्जा क्षीण कर सकता है। आंतरिक उपचार और देखभाल पर विशेष ध्यान दें। सप्ताह के मध्य में आप जीवन में कोई नई शुरुआत की तैयारी कर सकते हैं। स्वयं को दोष देने के बजाय सीख स्वीकार करें और आगे बढ़ें।
एंजिल संदेश: वर्तमान स्थितियों में समझोते का मार्ग अपनाना ही समाधान और सामंजस्य लाएगा। अपनी बात रखें, पर दूसरों की भावनाओं को भी महत्व दें। संतुलित दृष्टिकोण ही शांति और समर्थन प्रदान करेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।