Chandra Grahan 2026 Rashifal: 3 राशि वाले हो जाएं अलर्ट, चंद्र ग्रहण छिन लेगा सुख-चैन!
Chandra Grahan Rashifal: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक और ज्योतिषी महत्व माना जाएगा। 3 राशियों पर इसका सबसे ज्यादा अशुभ असर देखने को मिलेगा।

3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण का राशिफल
Lunar Eclipse Effect On Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य या चंद्र ग्रहण होता है तो उसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होता है। किसी के लिए ये शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। इस बार साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होने जा रहा है। चूंकि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार 3 राशियों पर चंद्र ग्रहण का सबसे खराब असर होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां और कैसा होगा इन पर ग्रहण का असर…
ये भी पढ़ें-
Rang Panchami 2026: 7 या 8 मार्च, जानें क्या है रंग पंचमी की सही डेट?
कर्क वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव होगा। इनके जीवन में चल रही परेशानियां और भी बढ़ सकती हैं। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। अधिकारी टारगेट को लेकर बहुत ज्यादा प्रेशर बना सकते हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी प्रियजन से बिछोह भी संभव है।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं का घर से निकलना क्यों खतरनाक?
सिंह राशि वालों का शुरू होगा बुरा समय
इसी राशि में 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इन्हें सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इनकी मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ सकती है। धन हानि के कारण परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों के सुधार में काफी पैसा खर्च हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी संभव है।
मीन वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के कारण किसी बड़ी धन हानि का सामना करना प़ड़ सकता है। बिजेनस-नौकरी की स्थिति पहले से और खराब हो सकती है। घर-परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं जिसमें मृत्युसम कष्ट का अनुभव होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।