Shukra Vakri October 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, प्रेम, सुख-सुविधा, सौंदर्य, भौतिक सुख और रिश्तों का कारक माना जाता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है या वक्री होता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है।
Venus Transit 2026: ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 3 अक्टूबर 2026 को शुक्र ग्रह तुला राशि में वक्री होने जा रहा है। शुक्र अपनी ही राशि तुला में वक्री होकर करीब छह सप्ताह यानी 14 नवंबर तक उल्टी चाल चलेगा। इस दौरान कुछ राशियों को अपने खर्च, लव लाइफ, बिजनेस और वर्क प्लेस में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत हो सकती है। इन राशियों के सामने नई-नई चुनौतियां आ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…
25
मेष राशि: पार्टनरशिप में मतभेद संभव
इस राशि वालों के लिए शुक्र वक्री का असर रिश्तों और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। लव लाइफ में किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। मैरिड लोगों को पार्टनर की बात को समझने की कोशिश करनी चाहिए। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर असहमति हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा।
35
सिंह राशि: लव लाइफ में बढ़ सकता है तनाव
शुक्र वक्री होने से इस राशि वालों की लव लाइफ प्रभावित होगी। पार्टनर के साथ छोटी बातों को लेकर गलतफहमी बढ़ने की संभावना है। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को भी बातचीत करते समय अपनी बात सोच-समझकर रखनी चाहिए। इस दौरान रिश्ते से जुड़े बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। बिना सोचे बड़ा निवेश करने से बचें।
इस राशि वालों के लिए शुक्र का वक्री होना आर्थिक मामलों में सावधानी का संकेत दे रहा है। अचानक ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने प्लानिंग नहीं की होगी। किसी को पैसा उधार देने या बिना पूरी जानकारी के निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। वर्क प्लेस पर भी किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
इस राशि वालों को वर्क प्लेस पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर फैसला लें। बिजनेस करने वाले लोगों को पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। किसी नए एग्रीमेंट या बड़े आर्थिक फैसले को अंतिम रूप देने से पहले उसकी शर्तें अच्छी तरह पढ़ लें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.