
Solar Eclipse 2026 Date: सूर्य ग्रहण का होना अशुभ होता है, ऐसा हिंदू धर्म में मान्यता है। इस मान्यता से अनेक कथाएं जुड़ी हुई हैं। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को हो चुका है और अब लोगों को साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में उत्सुकता है। लोग ये जानना चाहते हैं कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब होगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा और अगर दिखाई देगा तो इसके सूतक का समय क्या रहेगा? आगे जानिए साल 2026 के दूसरे सूर्य ग्रहण से जुड़ी पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
इन 4 तारीखों में जन्मे लोगों का चमकता है करियर, बनते हैं टॉप लेवल अफसर
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को होगा। इस दिन श्रावण मास की अमावस्या तिथि रहेगी। श्रावण मास में सूर्य ग्रहण का संयोग बहुत कम बार बनता है। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा जो रात 01 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनिट की रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि बदलने से चमकेगी किस्मत, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
12 अगस्त को होने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं, ये बात सभी जानना चाहते हैं। विद्वानों की मानें तो 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। ये सूर्य ग्रहण यूरोप के कैनेडा, रूस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में दृश्य होगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण का खग्रास रूप आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, एटलांटिक आदि देशों में दिखाई देगा।
चूंकि 12 अगस्त को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक भी भारत में नहीं माना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन स्थानों पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है सिर्फ वहीं इसका सूतक माना जाता है। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।