Vyatipata Yoga: सूर्य-चंद्रमा का बन रहा है व्यतिपात योग, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

Published : Jun 12, 2026, 10:00 AM IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 जुलाई 2026, शुक्रवार की सुबह 6:53 बजे सूर्य और चंद्रमा मिलकर व्यतिपात योग बना रहे हैं। ज्योतिष में इस योग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्यतिपात योग के बनने से 4 राशियों के लिए बहुत शुभ समय आने वाला है।

PREV
14
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए व्यतिपात योग कई अच्छे प्रभाव लाएगा। इनके बीच में रुके हुए काम पूरे होंगे। इन्हें आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा। काम में की गई मेहनत को पहचान मिलेगी और सभी कामों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इनका मन शांत रहेगा और मान-सम्मान के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
24
सिंह राशि
व्यतिपात योग सिंह राशि वालों को शुभ फल देगा। इन्हें कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी और पुरानी बीमारियों से उबरने में मदद मिलेगी। परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिल सकते हैं।
34
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए व्यतिपात योग आय के अच्छे स्रोत बढ़ाएगा। इस राशि के लोगों को मानसिक शांति मिलेगी। इनकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। इन्होंने पहले जो निवेश किए थे, उनसे अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी के नए अवसर भी आने की संभावना है।
44
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह योग बहुत ही सकारात्मक रहेगा। इन्हें एक नई ऊर्जा महसूस होगी और आर्थिक स्थिरता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें शानदार मौके मिलेंगे। आपकी लीडरशिप क्वालिटी बेहतर होगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं और पुराने झगड़े खत्म होंगे।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories