Surya Gochar 2026: 5 राशि वाले हो जाएं सावधान, सूर्य के राशि बदलने से आएंगे संकट-बन रहे दुर्घटना के योग

Published : Aug 08, 2026, 10:42 AM IST

Surya Gochar August 2026: विद्वानों के अनुसार हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं, सूर्य भी इनमें से एक है। सूर्य को सौर मंडल का राजा भी कहा जाता है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है।

PREV
16
अगस्त 2026 में सूर्य कब बदलेगा राशि?

Surya Rashifal August 2026: Surya Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा, पिता और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। 17 अगस्त 2026 को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इन राशियों को धन हानि, दुर्घटना और जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
वृषभ वालों का होगा विवाद

सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए पारिवारिक तनाव का कारण बन सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। खर्चों में वृद्धि होने से बजट भी प्रभावित हो सकता है। वाहन संभलकर चलाएं, दुर्घटना का भय है।

ये भी पढ़ें-
Grahan Yog 2026: ग्रहण योग से सावधान, 5 राशि वालों को खतरा-नौकरी-बिजनेस पर भी होगा बुरा असर

36
कर्क वाले रहें सावधान

इस राशि से सूर्य के निकलने के बाद इन्हें आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। इस समय आपको आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की अपेक्षा अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।


ये भी पढ़ें-
Surya Ketu Yuti: खत्म होगा 4 राशियों का बुरा समय, सूर्य-केतु दिलाएंगे सफलता-दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा

46
तुला वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। नया निवेश करने का निर्णय सोच-समझकर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। किसी भी विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा नहीं कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

56
मकर वालों को मिलेगा धोखा

इस राशि वालों को पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। कोई अपना व्यक्ति की धोखा दे सकता है। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। सेहत में की गई लापरवाही भारी पड़ेगी।

66
कुंभ वालों के सामने आएंगी चुनौतियां

इस राशि के लोगों के लिए वैवाहिक और साझेदारी से जुड़े मामलों में चुनौतियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद संभव है। पार्टनर शिव के बिजनेस में सोच-समझकर फैसला लें। अनावश्यक बहस और क्रोध से बचें नहीं बनती बात बिगड़ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories