- Home
- Astrology
- Grahan Yog 2026: ग्रहण योग से सावधान, 5 राशि वालों को खतरा-नौकरी-बिजनेस पर भी होगा बुरा असर
Grahan Yog 2026: ग्रहण योग से सावधान, 5 राशि वालों को खतरा-नौकरी-बिजनेस पर भी होगा बुरा असर
Chandra-Ketu Grahan Yog: जब भी चंद्रमा की युति केतु के साथ होती है तो ग्रहण योग बनता है। ये बहुत ही अशुभ योग है। जिन लोगों पर इसका असर होता है उनके जीवन में परेशानियां अचानक बढ़ जाती हैं।

अगस्त 2026 में कब बनेगा ग्रहण योग?
Grahan Yog Rashifal: ज्योतिषियों के अनुसार 13 अगस्त 2026 को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में पहले से ही केतु स्थित है। ऐसे में चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस अशुभ योग का असर 5 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन राशि वाले लोगों का मन किसी वजह से विचलित हो सकता है। धन हानि की संभावना है और अचानक दुर्घटना के योग बन सकते हैं। जानें कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

मेष वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोगों को ग्रहण योग के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।
वृषभ वालों को बिगड़ेगा बजट
इस राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की संभावना है। संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को: सूतक काल, ग्रहण का समय और धार्मिक नियम, सब कुछ यहां जानें
सिंह वालों की बिगड़ेगी सेहत
इसी राशि में ग्रहण योग बनने जा रहा है, इसलिए इसका इन्हें इस योग का अशुभ प्रभाव सबसे अधिक महसूस हो सकता है। मन में अस्थिरता और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम करें।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? नोट करें राखी बांधने का मुहूर्त
वृश्चिक वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को करियर और बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। धन के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतें नहीं तो नुकसान संभव है।
मकर वालों की बढ़ेगी चुनौती
इस राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। निवेश से जुड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर होगा। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनावश्यक यात्राओं से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।