सूर्य गोचर 2026: 15 जून से बढ़ेगी 4 राशियों की चुनौतियां-मिल सकती है बुरी खबर

Published : Jun 06, 2026, 11:30 AM IST

Surya Rashifal June 2026: जून 2026 में सूर्य मिथुन राशि में कब प्रवेश करेंगे? सूर्य गोचर 2026 से किन राशियों को सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत है? सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है?

PREV
15
जून 2026 में सूर्य कब बदलेगा राशि?

Surya Gochar June 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा गया है। सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, मान-सम्मान, सरकारी कार्यों और पिता का कारक माना जाता है। 15 जून 2026 को सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन नई चुनौतियां और परेशानियां लेकर आएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
लक्ष्मी-नारायण योग देगा गुड न्यूज, 4 राशियों पर बरसेगा धन-जॉब में मिलेगा प्रमोशन

25
मिथुन वाले रहें सावधान

सूर्य का इसी राशि में प्रवेश होगा। इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों की वर्क स्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। सेहत के मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है। दूसरो की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
18 जून को बन रहा गुरु पुष्य योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

35
कन्या वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही इन्वेस्टमेंट में भी घाटा होने के योग बन सकते हैं। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। पैसो का लेन-देन सोच-समझकर करें।

45
धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को लेन-देन और समझौतों में सावधानी बरतनी चाहिए। विवाह के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें नहीं तो धोखा होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें हार का सामना करना पड़ सकता है। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।

55
मीन वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। युवाओं को इंटरव्यू में मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories