Aaj Ka Rashifal In Hindi: 6 जून 2026 को कौन-सा ग्रह राशि परिवर्तन करेगा? इस दिन कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 6 जून को किस राशि में चंद्रमा-राहु ग्रहण योग का निर्माण करेंगे?
6 June 2026 Ka Rashifal: 6 जून 2026 शनिवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन इंद्र, वैधृति, सुस्थिर और वर्धमान नाम 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
आज आप नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई सुखद सूचना मिलेगी। पिता के प्रति सम्मान और बढ़ेगा। घर-परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवादों का समाधान निकल सकता है।
कानूनी मामलों में आज विशेष सतर्कता बरतें। धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। कमर में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। परिवार के सदस्य आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे।
413
मिथुन राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
करीबी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में भरोसे को लेकर कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं। जरूरी कार्यों में रुकावट आने की संभावना है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। मन किसी भी काम में पूरी तरह एकाग्र नहीं रहेगा।
513
कर्क राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मन में कई योजनाएं और विचार लगातार चलते रहेंगे।
613
सिंह राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता के सहयोग से अटके काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने के योग हैं। आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
वर्क प्लेस पर कुछ उलझनों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोई मित्र या रिश्तेदार आपकी आलोचना कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताकर प्रसन्नता होगी। परिवार आपके फैसलों से संतुष्ट रहेगा।
813
तुला राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपके घरेलू खर्च बढ़ने की संभावना है। अचानक मेहमानों के आने से व्यस्तता बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच संवाद की कमी से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अनावश्यक यात्राओं से दूरी बनाए रखें। बिजनेस में धन की कमी महसूस हो सकती है।
913
वृश्चिक राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
समस्याओं को समझदारी से सुलझाने में सफलता मिलेगी। समय का सही उपयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा शुरू हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बढ़ने की संभावना है।
1013
धनु राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
ज्यादा मसालेदार भोजन से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। विरोधी आपके खिलाफ योजनाएं बना सकते हैं। वर्क प्लेस का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। नई जमीन, मकान या संपत्ति खरीदने का विचार मन में आ सकता है।
1113
मकर राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
यदि जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो उसका समाधान मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको नई ऊर्जा देगा। करियर में नए अवसर और संभावनाएं दिखाई देंगी। पहले दिया गया उधार धन वापस मिलने के योग हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
1213
कुंभ राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
वरिष्ठ अधिकारियों के व्यवहार से आप नाखुश रहेंगे। आपकी सलाह लोगों के काम आएगी। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ने से रिश्तों पर असर पड़ सकता है।
1313
मीन राशिफल 6 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। महिलाएं अपनी सेहत पर खास ध्यान देंगी। लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। नए कार्यों को लेकर उत्साह बना रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां उठाने से बचना बेहतर रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.