Surya-Shukra Yuti: फरवरी 2026 में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति बनने जा रही है। ये युति बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाली है। इस युति का फायदा 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा मिलेगा। इन राशियों को धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी होंगे।
Surya Rashifal February 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह किसी एक राशि में होते हैं तो शुभ या अशुभ योग बनाते हैं। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होता है। वर्तमान में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में स्थित है। 13 फरवरी को इस राशि में सूर्य भी प्रवेश कर जाएगा। शुक्र और सूर्य साथ होने से शुक्रादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस योग के चलते 5 राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के साथ इन्हें दूसरे फायदे भी होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
सूर्य-शुक्र युति इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगी। इन्हें धन लाभ होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह बहुत काम आएगी। प्रॉपर्टी से फायदा होने के योग भी इस समय बन सकते हैं। सेहत में अगर कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है।
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के योग्य प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है जिससे खुशियां ही खुशियां आपके घर में आएंगी।
46
सिंह वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोग जो पिछले समय से टेंशन में है, उनकी परेशानी दूर होगी। सेहत से जुड़ी परेशानी खत्म होने से राहत की सांस लेंगे। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
56
वृश्चिक वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। शुक्र-सूर्य की युति इनके लिए बहुत शुभ फल देने वाली रहेगी। ये लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि भी इस दौरान इन्हें मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता भी मिलेगी।
66
मीन वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के लोग नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में फायदेमंद डील हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने की भी उम्मीद है। समाज में पद और पराक्रम बढ़ेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.