MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Surya Gochar 2026: सूर्य-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशि वालों हो जाएं सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन

Surya Gochar 2026: सूर्य-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशि वालों हो जाएं सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन

Surya Rashifal Febuary 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। जब भी ये दोनों ग्रह साथ में होते हैं इसे अशुभ माना जाता है। फरवरी 2026 में ऐसी ही स्थिति बन रही है। इस अशुभ योग का असर 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 08 2026, 02:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
किस राशि में बनेगा सूर्य राहु का ग्रहण योग?
Image Credit : Getty

किस राशि में बनेगा सूर्य-राहु का ग्रहण योग?

Surya-Rahu Yuti: 13 फरवरी 2026 को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शुक्र, बुध और राहु स्थित है। शुक्र और बुध तो सूर्य के मित्र हैं लेकिन राहु दुश्मन। जब सूर्य और राहु एक ही राशि में होते हैं तो इसे अशुभ योग माना जाता है। इसे ग्रहण योग कहा जाता है। इस बार सूर्य और राहु कुंभ राशि में 13 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक रहेंगे। ये एक महीना 4 राशि वालों के लिए बहुत ही परेशानी वाला रहेगा। अगर यूं कहें कि इनके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं तो गलत नहीं होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
वृषभ वालों को मिलेगी बुरी खबर
Image Credit : Getty

वृषभ वालों को मिलेगी बुरी खबर

सूर्य-राहु की युति वृषभ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इन लोगों को कोई बुरी खबर मिलेगी जिससे इनकी टेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है। अगर पहले कहीं इन्वेस्टमेंट किया है वहां भी धन हानि हो सकती है। नौकरी में चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। व्यर्थ के विवादों में फंसने के योग भी इस समय बन रहे हैं। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Tarot Card Rashifal 9-15 February 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, क्या आप हैं वो खुशकिस्मत?

35
सिंह वालों का होगा विवाद
Image Credit : Getty

सिंह वालों का होगा विवाद

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं। ग्रहण योग के चलते इस राशि के लोगों का किसी से विवाद संभव है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे अभी थोड़ा इंतजार करें। प्रॉपर्टी से जुड़े सौदे करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं और अनुभवी लोगों की सलाह मानें तो ये बहुत सारी परेशानियों से बच सकते हैं। सेहत में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।


ये भी पढ़ें-
Weekly Rashifal February 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रह मचाएंगे बवाल, 3 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें

45
तुला वाले रहें सावधान
Image Credit : Getty

तुला वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। इनका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। विरोधी इनके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। व्यर्थ के विवादों में इनका नाम आ सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। कोई सीक्रेट बात लीक होने से समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें।

55
कुंभ वालों के साथ हो सकता है कुछ बुरा
Image Credit : Getty

कुंभ वालों के साथ हो सकता है कुछ बुरा

इसी राशि में राहु और सूर्य की युति बन रही है। खास बात ये है कि इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं जो इन दोनों ही ग्रहों के शत्रु हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें निराशा हाथ लगेगी। धन लाभ के मौके हाथ से निकल सकते हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा। सेहत भी बिगड़ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Tarot Card Rashifal 9-15 February 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, क्या आप हैं वो खुशकिस्मत?
Recommended image2
Weekly Rashifal February 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रह मचाएंगे बवाल, 3 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
Recommended image3
शिवरात्रि पर मंगल-बुध-चंद्र का गोचर, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ!
Recommended image4
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 8 फरवरी 2026: शुभ मुहूर्त, राहु काल, दिशा शूल, सूर्योदय-सूर्यास्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved