Aaj Ka Panchang 27 फरवरी 2023 का पंचांग: आज से शुरू होगा होलाष्टक, कुंभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग

Published : Feb 27, 2023, 05:30 AM IST
Tuesday-Panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 27 फरवरी, सोमवार को रोहिणी नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, वैधृति और विषकुंभ नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:20 से 9:47 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार ये 27 नक्षत्र ही दक्ष प्रजापति की पुत्रियां हैं, जिनका विवाह चंद्रमा के साथ हुआ था। ये नक्षत्र अलग-अलग वारों के साथ मिलकर कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। पंचांग बनाते समय भी नक्षत्रों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। पंचांग के 5 मुख्य अंगों में से नक्षत्र भी एक है। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

27 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 February 2023)
27 फरवरी 2023, दिन सोमवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन भर रहेगी। इसी दिन से होलाष्टक की शुरूआत होगी, जिससे शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। सोमवार को रोहिणी नक्षत्र भी पूरे दिन रहेगा। सोमवार को रोहिणी नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, वैधृति और विषकुंभ नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:20 से 9:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को बुध ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही शनि और सूर्य स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

27 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रोहिणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 6:24 PM
चन्द्रोदय - Feb 27 11:36 AM
चन्द्रास्त - Feb 28 1:36 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:03

27 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:13 AM – 12:39 PM
कुलिक - 2:06 PM – 3:32 PM
दुर्मुहूर्त - 01:02 PM – 01:48 PM, 03:20 PM – 04:06 PM
वर्ज्यम् - 10:39 PM – 12:23 AM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक टैरो राशिफल 27 फरवरी से 5 मार्च 2023: ये 2 राशि वाले नौकरी से रहेंगे परेशान, किसे मिलेगी गुड न्यूज?


साप्ताहिक लव राशिफल 27 फरवरी से 5 मार्च 2023: इन 5 राशि वालों की लाइफ में आएंगी खुशियां, किसे मिलेगा सच्चा प्यार?


साप्ताहिक राशिफल 27 फरवरी से 5 मार्च 2023: 3 राशि वालों को मिलेंगे धन लाभ के मौके, सेहत के कारण कौन रहेगा परेशान?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

टैरो भविष्यवाणी : See your Tarot Card Reading predition Online in Hindi. Aaj ka tarot card bhavishyafal, free tarot horoscope online at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Weekly Tarot Horoscope: साल 2026 के पहले सप्ताह में मेष, सिंह और कन्या वालों को मिलेगी सक्सेस