साप्ताहिक टैरो राशिफल 27 फरवरी से 5 मार्च 2023: ये 2 राशि वाले नौकरी से रहेंगे परेशान, किसे मिलेगी गुड न्यूज?

टैरो कार्ड्स के बारे में अधिकांश लोग सुनते हैं, मगर ये कैसे काम करता है, इसके बारे में कम ही लोगों को पता है। ये ताश के पत्तों की तरह ही एक सेट होता है, जिसमें 78 कार्ड्स होते हैं। इसी से प्रीडिक्शन किया जाता है।

 

Manish Meharele | Published : Feb 26, 2023 5:53 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (27 फरवरी से 5 मार्च ) में मेष राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लक्ष्य पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। वृष राशि वालों को अधिकारियों को बात मानना होगी, नहीं तो बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा, लेकिन घबराने जैसी कोई बात नहीं है। कर्क राशि वाले को इस सप्ताह अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और टैरो एक्सपर्ट चिराग दारूवाला से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष राशि: PAGE OF SWORDS
स्थिति के अनुसार, अब आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं है क्योंकि ऐसा करने समय आपको मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। काम में दिया गया लक्ष्य अन्य बातों के कारण समय ले सकता है लेकिन आप उसे पूरा कर पाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी के कारण पार्टनर आपका साथ नहीं देगा।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 5

वृष राशि: SIX OF PENTACLES
इस समय आपको किसी खास व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस समय आपकी कार्य क्षमता पर भी विपरीत असर देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत तक परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। ऑफिस में अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। व्यर्थ के विवादों से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि: KNIGHT OF SWORDS
काम का लक्ष्य आप समय पर पूरा कर पाएंगे। पार्टनर के समय अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। इस समय आप हर कठिनाई का सामना करने के लिए तत्पर रहेंगे। कंधे या गर्दन में किसी तरह की कोई तकलीफ हो सकती है। समय थोड़ा मिला-जुला रहेंगे, लेकिन घबराने जैसी कोई बात नहीं।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 6

कर्क राशि: FIVE OF SWORDS
पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें और बीती हुई घटनाओं से सबक लेकर ही कोई नया काम शुरू करें। पार्टनर के साथ किसी तरह की कोई गलतफहमी हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी, लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है। संतान सुख भी मिल सकता है।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4

सिंह राशि: FIVE OF PENTACLES
इस सप्ताह करियर को लेकर आपको चिंता सताएगी, हालांकि ये समय आपके पक्ष का है। कुछ अच्छी खबरें इस सप्ताह सुनने को मिलेंगी। रिश्तों से जुड़ी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। कुछ भी करने से पहले प्रियजनों से विचार-विमर्श जरूर करें।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 1

कन्या राशि: THE EMPRESS
काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। कुछ समस्याओं का निदान इस सप्ताह हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके इस सप्ताह में मिल सकते हैं। अगर आप अभी मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं तो रिश्ते को आगे न बढ़ाएं। पीठ में सूजन हो सकती है।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9

तुला राशि: THE HIGH PRIESTESS
आलस के कारण आपके काम अटक सकते हैं, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अपने हाथों में न लें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, लेकिन पैसों के मामले में इन्हें परिजनों की सहमति लेनी होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय से परिजनों में नाराजगी हो सकती है। घुटनों के दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 3

वृश्चिक राशि: TEN OF SWORDS
कुछ लोगों को काफी मेहनत के बाद भी सफलता मिलने में संदेह बना रहेगा, जिसके कारण वे डिप्रेशन में जा सकते हैं। आपको इस समय नई ऊर्जा के साथ काम करने में जुटना होगा। जीवन में तनाव बढ़ने से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। समय आपके लिए ठीक नहीं है
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 5

धनु राशि: THE DEVIL
काफी हद तक चीजें वैसी ही चल रही हैं जैसा आप उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि मन में लालच बढ़ने के कारण आपको सावधान रहना होगा कि आप अपनी ओर से कोई गलती न करें। पैसों से जुड़ा लेन-देन सफल साबित होगा। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के दौरान किसी के साथ अन्याय न करें या उनसे संबंध खराब न करें।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 7

मकर राशि: THE FOOL
इस सप्ताह आपकी परिवार के किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। इससे आपको खुशी का अनुभव होगा। ऑफिस में सुखद वातावरण होने से किसी भी प्रकार का तनाव दूर हो सकता है। पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अपनी समस्याओं को खुद ही सुलझाने की जरूरत है। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 10

कुंभ राशि: QUEEN OF PENTACLES
इस सप्ताह कुछ गतिविधियों के कारण जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है। अपनी जिम्मेदारी खुद ही पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। आप अपने प्रयासों से सकारात्मक बने रहेंगे। खांसी-जुकाम की तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 8

मीन राशि: NINE OF PENTACLES
आप जो पाने की उम्मीद कर रहे हैं, वो न मिलने से आप निराश हो सकते हैं। कुछ लोगों को अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है, लेकिन इसे सभी भुना नहीं पाएंगे। इन्वेस्टमेंट में किसी तरह का कोई जोखिम न लें। अपने मन की बात अपने पार्टनर से जाहिर न करें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 2



ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: मृतक को मुखाग्नि देने वाले को इन 5 नियमों का पालन करना चाहिए, जानें कारण भी


Holashtak 2023 Date: कब से कब तक रहेगा होलाष्टक, इस दौरान क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य? जानें इससे जुड़ी मान्यता


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!