साप्ताहिक टैरो राशिफल 12 से 18 जून 2023: किसके करियर में होगी ग्रोथ-शेयर बाजार से किसे होगा प्रॉफिट? जानें टैरो एक्सपर्ट चिराग बेजान दारूवाला से

टैरोट कार्ड भी भविष्य जानने की एक विधा है। इसमें ताश के पत्तों की तरह दिखने वाले 78 कार्ड्स होते हैं, जिन पर रहस्यमयी चिह्न बने होते हैं। इन्हीं चिह्नों और कार्डस के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में प्रीडिक्शन की जाती है।

 

Manish Meharele | Published : Jun 11, 2023 4:05 AM IST

उज्जैन. टैरोट कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (12 से 18 जून) मेष राशि वालों को करियर से जुड़े अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन इनकी सेहत खराब हो सकती है। वृषभ राशि वाले रिश्तों से जुड़ी बातों को गंभीरता से लें, इन्हें खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे इन्हें फायदा होगा। कर्क राशि वाले पार्टनर को लेकर निराश हो सकते हैं, पैरों से जुड़ी समस्या भी रहेगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष राशि: TEN OF CUPS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह अच्छा करियर बनाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दूसरे लोगों का भी साथ मिलेगा। कमर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। निजी जीवन के साथ-साथ परिवार के सुख के बारे में भी सोचेंगे। किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में लेने की गलती न करें।
शुभ रंग :- पीला
शुभ अंक:- 2

वृष राशि: STRENGTH
गणेशजी कहते हैं कि आप इस समय जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसी में विशेषज्ञता हासिल करने की कोशिश करें। रिश्तों से जुड़ी हर बात को गंभीरता से लें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। अभी समय थोड़ा कठिन है। मेहनत से ही सफलता मिलेगी।
शुभ रंग :- हरा
शुभ अंक :- 6

मिथुन राशि: ACE OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। नए रिश्ते की शुरुआत से जीवन में सकारात्मकता आएगी। पेट की समस्या होने की संभावना है। काम के प्रति जिम्मेदारी और गंभीरता होना जरूरी है। वर्तमान समय आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग:- नीला
शुभ अंक :- 6

कर्क राशि: NINE OF WANDS
गणेशजी कहते हैं कि बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह परेशानी भरा हो सकता है। पार्टनर से जुड़ी किसी बात को लेकर मन में निराशा हो सकती है। टांगों में दर्द हो सकता है। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा, लेकिन मन में फिर भी बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
शुभ रंग :- गुलाबी
शुभ अंक:- 7

सिंह राशि: THE HIEROPHANT
गणेशजी कहते हैं कि ये सप्ताह उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल नहीं है। विवाह के संबंध में अंतिम निर्णय लेना पड़ेगा। सेहत में काफी हद तक सुधार हो सकता है। जैसा चल रहा है, वैसा चलने दें, दैनिक जीवन में बदलाव की की कोशिश न करें। परिवार के सदस्यों के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
शुभ रंग :- लाल
शुभ अंक :- 3

कन्या राशि: QUEEN OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि करियर को लेकर कड़े फैसले लेने की जरूरत पड़ेगी। रिश्तों से जुड़ी बेकार की बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें, पेट दर्द की समस्या हो सकती है। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। अपनी एकाग्रता बढ़ाने का प्रयास करें।
शुभ रंग :- सफेद
शुभ अंक :- 1

तुला राशि: JUDGEMENT
गणेशजी कहते हैं कि करियर से जुड़ी बातों को टाले नहीं ब्लकि उन्हें समझने की कोशिश करें। परिवार के लोगों के बीच उपजे विवाद को दूर करने के लिए आपस में संवाद जरूरी है। बच्चों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। परिवार में कुछ लोग आपका समर्थन करते रहेंगे।
शुभ रंग:- केसरिया
शुभ अंक :- 5

वृश्चिक राशि: THE MOON
गणेशजी कहते हैं कि करियर में बदलाव से पहले उम्मीदों और क्षमताओं दोनों को जान लें तो बेहतर रहेगा। पार्टनर से ज्यादा दूसरे लोगों को अहमियत न दें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें।
शुभ रंग :- हरा
शुभ अंक:- 8

धनु राशि: THREE OF CUPS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह युवाओं को उम्मीद के मुताबिक अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी के विवाह होने से खुशी का माहौल रहेगा। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बनाए रखने की जरूरत है। समस्याओं को हल करते समय खुद को चोट लग सकती है।
शुभ रंग :- ग्रे
शुभ अंक :- 4

मकर राशि: THE HANGEDMAN
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। शेयर बाजार से जुड़ी बातों को पूरी तरह समझने के बाद ही कोई फैसला लें। पैर में चोट लग सकती है। अपनी स्थिति को सुलझाने के लिए एक नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है।
शुभ रंग :- लाल
शुभ अंक:- 7

कुंभ राशि: TEMPERANCE
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह रिश्तों से जुड़ी चीजें उलझती हुई नजर आ सकती हैं। शुगर की समस्या न बढ़े इसका ध्यान रखें। कोई भी निर्णय लेते समय अपने विचारों को शांत करने का प्रयास करना चाहिए। लोग भावनात्मक रूप से आप पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ रंग :- बैंगनी
शुभ अंक:- 9

मीन राशि: THE TOWER
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह वर्क प्लेस पर चल रही राजनीति से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिश्ते में अचानक आई मुश्किलों की वजह को समझने की कोशिश करें। सिरदर्द हो सकता है। किसी पुरानी गलती से छोटा या बड़ा नुकसान होने की संभावना है। भावनात्मक रूप से ठेस लग सकती है।
शुभ रंग :- लाल
शुभ अंक :- 4


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जून 2023: किसे मिलेगी परफेक्ट जॉब- कौन रहेगा बीमारियों से परेशान? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 18 जून 2023: कौन जाएगा पार्टनर के साथ डेट पर-किसे मिलेगा परफेक्ट लवमेट? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!