
Weekly Tarot Horoscope December 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (8 से 14 दिसंबर 2025) मेष राशि वालों को लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, साथ ही बिजनेस में लाभ भी होगा। वृषभ राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, ये आलस से बचें। मिथुन राशि वालों के कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, कर्क राशि वाली महिलाओं को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
इस सप्ताह लंबी दूरी या विदेश यात्रा हो सकती। व्यावसायिक लाभ होने की संभावना है, अपनी योजनाएं पहले से उजागर न करें और न ही भावुक होकर निर्णय लें।
एंजेल संदेश: आप जीवन के अगले पड़ाव पर पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निडरता से आगे बढ़ें।
इस सप्ताह धन लाभ या महिलाओं को विशेषरूप से आभूषण मिलने की संभावना है। नया कार्य शुरू हो सकता है। यदि प्रयासरत हैं तो गर्भधारण भी संभव है। आलस से बचें।
एंजेल संदेश : स्वयं की बेहतरी, भावनात्मक स्वतंत्रता के लिए सर्वप्रथम स्वयं को फिर दूसरों को क्षमा करें।
इस सप्ताह आपको बुद्धि से ज्यादा शारीरिक श्रम करना चाहिए। आलस या क्रोध महसूस होगा किंतु इग्नोर करें। प्रयास करने पर कार्य क्षेत्र के अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। योगाभ्यास करें।
एंजेल संदेश : आप जिस विशेष कार्य के लिए प्रयासरत हैं वह अगले एक वर्ष में पूर्ण होगा। ईश्वरीय दूत आपके लिए कार्यरत हैं।
इस सप्ताह विशेष रूप से महिलाओं को अधिक मेहनत करनी होगी। धन संबंधी रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। प्राकृतिक स्थल पर यात्रा की योजना बना सकते हैं।
एंजेल संदेश: परिस्थितियों या दूसरे व्यक्तियों के प्रति अपनी भावनाओं पर यकीन करें। अपने अंतर्ज्ञान को अनदेखा न करें।
इस सप्ताह यदि गृहनगर से दूर रहते हैं तो किसी परिस्थितिवश घर जाना पड़ सकता। गुस्से व ईगो पर नियंत्रण रखें। भाइयों से मदद लें और उनकी मदद करें भी। थोड़ा विश्राम लें फिर आगे कार्य करें।
एंजेल संदेश: अबंडेंस केवल आर्थिक नहीं होती ये समझना होगा आपको। अपने जीवन में उपस्थित हर चीज़ लिए आभारी रहें।
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। अधिकतर इच्छाएं पूर्ण होंगी। नए अवसर व उपलब्धियां मिलने की प्रबल संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होगी और सहयोग मिलेगा।
एंजेल संदेश: यदि किसी विशेष कार्य के लिए प्रयासरत है तो यह सही समय नहीं है पूर्ण होने का। कुछ समय में आपको मार्गदर्शन मिलेगा।
इस सप्ताह निर्णय लेने में कठिनाई और कार्यों में ठहराव महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी व अज्ञात भय से बचें। मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। भावनाओं को थोड़ा विश्राम दें।
एंजेल संदेश: यदि किसी रिश्ते में अब आशा नजर न आ रही है तो आगे बढ़ जाएं। भविष्य में अच्छे की उम्मीद रखते हुए।
इस सप्ताह खुशियां सफलता और कई पहलुओं में स्पष्टता आएगी। प्रमोशन या कुछ नई शुरुआत हो सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती। लापरवाही से बचें।
एंजेल संदेश: आप भले खुद को तैयार न समझें किंतु परिस्थितियां आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं।
इस सप्ताह धन और सफलता की ऊर्जा बढ़ेगी। प्रतिद्वंद्वियों द्वारा ग़लत बताने के बावजूद लोगों में आपकी विश्वनीयता बढ़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित होगा।
एंजेल संदेश: कार्य के तनाव से बचें अन्यथा शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियां आएंगी। किसी दोस्त की मदद लें।
इस सप्ताह अपनी वाणी में सतर्कता बरतें किसी से ज्यादा शेयर न करें। गलत निर्णय लेने से बचें। आपकी लापरवाही नुकसान करवा सकती है। दूसरों पर आसानी से यकीन न करें।
एंजेल संदेश: यह समय अपने जीवन से हर उस वस्तु को हटाने का है जो आपको अस्वस्थ और नकारात्मक बनाती है।
इस सप्ताह आपका कौशल और संचार बड़ी सफलता दिलवा सकता है। यूनिवर्स द्वारा आपको बहुत कुछ उपलब्ध करवाया जा रहा है , आपको आत्मविश्वास के साथ पहल करने की आवश्यकता है।
एंजेल संदेश: रिश्तों में उतार- चढ़ाव आते हैं पुराने मतभेद दूर होंगे। आत्मीयता के एक नए स्तर की ओर बढ़ें ।
इस सप्ताह बचपन से जुड़ी कोई याद , दोस्त या संपर्क अचानक सामने आ सकता है जोकि खुशी देगा। व्यक्तिगत जीवन के कई कार्य पूर्ण होंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
एंजेल संदेश: ईश्वर आपको ऐसी खुशियाँ देने वाले हैं जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। हृदय को इन संभावनाओं के लिए तैयार रखिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।