साप्ताहिक टैरो राशिफल 7 से 13 अगस्त 2023: किसे लग सकती है चोट-किसे होगा धन लाभ? जानें टैरो रीडर चिराग बेजान दारूवाला से

टैरो कार्ड के बारे में हम सभी जानते हैं। ये भविष्य जानने की एक विधा है। इसमें ताश के पत्तों की तरह दिखने वाले कुछ कार्ड्स होते हैं, जिन्हें टैरोट कार्ड कहा जाता है। इस पर बने चिह्नों के जरिए भी भविष्यवाणी का जाती है।

 

Manish Meharele | Published : Aug 6, 2023 3:23 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (7 से 13 अगस्त) मेष राशि वाले को चोट लग सकती है, ये हर काम सावधानी से करें। वृषभ राशि वालों के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती है, जिसस उनका नजरिया बदल जाएगा। मिथुन राशि वाले पार्टनर से अपने दिल की बात कहेंगे, कर्क राशि वाले किसी रिश्ते को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो उसे आगे न बढ़ाएं। टैरो कार्ड रीडर चिराग बेजान दारुवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…

मेष राशि: FIVE OF PENTACLES
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह करियर को लेकर चिंता रहेगी। रिश्तों से जुड़ी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। शरीर पर चोट लगने से परेशानी होगी। जब आप इस कठिन समय से गुजर रहे हों तो ध्यान रखें कौन आपकी मदद कर रहा है, भविष्य में उसके प्रति अहसान का भाव रखें।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 1

वृषभ राशि: QUEEN OF PENTACLES
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह मार्केटिंग के कामों पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवन की अन्य चिंताओं पर भी आपको ध्यान दे होगा। कफ और खांसी की परेशानी बनी रहेगी। इस सप्ताह कुछ ऐसी घटनाएं होंगी, जिससे जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल जाएगा।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 8

मिथुन राशि: NINE OF PENTACLES
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह किसी तरह का कोई जोखिम न लें। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। अपने मन की बात अपने पार्टनर से जाहिर कर सकते हैं। सिरदर्द की इस सप्ताह बनी रहेगी। फ़िलहाल, उन चीज़ों के बारे में सकारात्मक रहें जो आपके नियंत्रण से बाहर हैं।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 2

कर्क राशि: THE EMPRESS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, आपको वर्क प्लेस पर अपनी उपस्थिति दर्शानी है। अगर आप किसी नए रिश्ते को लेकर मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं तो उसे आगे न बढ़ाएं। व्यक्तिगत मामलों और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करें।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 9

सिंह राशि: THE HIGH PRIESTESS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, उच्च शिक्षा से जुड़े मामले इस सप्ताह सुलझ जाएंगे। स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत पाएंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय से परिवार के सदस्यों में नाराजगी रहेगी। घुटनों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। आप कोई बड़ी जिम्मेदारी लेना उचित नहीं समझेंगे।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 3

कन्या राशि: TEN OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, सफलता नहीं मिलने से मन में निराशा बढ़ने लगेगी। पार्टनर के दबाव के कारण आप उदास रहेंगे। जीवन में तनाव बढ़ने से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। नए लोगों से मिलकर ऊर्जा के साथ काम करने की ताकत मिल सकती है। करियर के मामले उलझ सकते हैं।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 5

तुला राशि: PAGE OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, आपके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। काम में दिए गए लक्ष्यों को पाने में समय लग सकता है। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। इस सप्ताह लाइफ में कुछ परिवर्तन आएंगे, जो जरूरी है।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 5

वृश्चिक राशि: SIX OF PENTACLES
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। खुद में विश्वास जगाने का प्रयास करें। गले में खराश की समस्या हो सकती है। रुके हुए मामले आगे बढेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मानसिक कष्ट कम होगा।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 2

धनु राशि: KNIGHT OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, नौकरी में दिए गए टारगेट को पाने में सफल रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। कंधे और गर्दन में परेशानी रहेगी। इस सप्ताह आप हर समस्या और कठिनाई का पूरी ताकत से सामना करते हुए नजर आएंगे।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 6

मकर राशि: FIVE OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खान-पान में सावधानी बरतनी होगी। पुरानी बातें याद करके परेशानी का अनुभव करेंगे। कार्यस्थल पर जो लोग आपकी मदद कर रहे हैं, उनका फायदा न उठाएं।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4

कुंभ राशि: THE DEVIL
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, पैसों से जुड़ा लेन-देन सफल रहेगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप अपने संबंध खराब न करें। काम के सिलसिले में अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर के प्रति आकर्षण रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लालच के कारण आपको सावधान रहना होगा।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 7

मीन राशि: THE FOOL
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह, परिवार में किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर सुखद माहौल रहने से तनाव दूर होगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपनी समस्याओं का समाधान खुद करने की जरूरत है। खान-पान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 10


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक लव राशिफल 7 से 13 अगस्त 2023: पार्टनर संग कौन जाएगा लंबी यात्रा पर-किसकी लाइफ में बढ़ेगा रोमांस? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 अगस्त 2023: कौन यात्रा पर जानें से बचें-कौन हो सकता है दुर्घटना का शिकार? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!