साप्ताहिक टैरो राशिफल 24 से 30 जुलाई 2023: किसे मिलेगा मैरिज प्रपोजल-किसे मिलेगी करियर में सक्सेस? जानें टैरो रीडर चिराग बेजान दारूवाला से

टैरो कार्ड्स के बारे में हम सभी ने कभी न कभी जरूर सुना है। ये विधा आजकल बहुत ज्यादा प्रचलन है। इस विधा के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भूत-भविष्य और वर्तमान के बारे में आसानी से जाना जा सकता है।

 

Manish Meharele | Published : Jul 22, 2023 2:27 PM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (24 से 30 जुलाई) मेष राशि वाले बिजनेस में नई शुरूआत सकते हैं, नौकरी में तरक्की होगी। वृषभ राशि वालों की चिंता बढ़ सकती है, इन्हें आंखों से जुड़ा रोग हो सकता है। मिथुन राशि वाले किसी मामले में खुद को कमतर महसूस करेंगे, इनकी सेहत में सुधार होगा। कर्क राशि वालों की बातों से किसी के ठेस लग सकती है, इनकी पीठ दर्द की समस्या बनी रहेगी। टैरो कार्ड रीडर चिराग बेजान दारुवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


मेष राशि: THE SUN
इस सप्ताह आप निगेटिव प्रभावों से बाहर निकलकर पॉजिटिव चीज़ों पर ध्यान लगाएंगे। आपके मन में एक नई उम्मीद जागेगी। बिजनेस में आप किसी नई दिशा में प्रयास शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपके द्वारा किए गए काम को देखकर अधिकारी खुश होंगे। रिश्तों में सकारात्मकता आएगी।
शुभ रंग:- पीला
शुभ अंक:- 6

वृषभ राशि: FOUR OF PENTACLES
इस सप्ताह कार्य को आप लक्ष्य बनाकर नई योजना शुरू कर सकते हैं। आंखों में संक्रमण होने की आशंका है। अपनी परिस्थिति को बदलने की इच्छा बढ़ेगी, फिर भी आपको पुराने ख़्याल छोड़ने में कठिनाई महसूस होगी। नजदीकी रिश्तों में बदलाव के कारण मानसिक चिंता और दुविधाएं बढ़ेंगी।
शुभ रंग:- गुलाबी
शुभ अंक:- 2

मिथुन राशि: EIGHT OF PENTACLES
इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने पार्टनर से मतभेद दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी मामले में आप खुद को कमजोर समझने की गलती कर सकते हैं। परिणाम के बारे में बिल्कुल चिंता न करें। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:- हरा
शुभ अंक:- 4

कर्क राशि: FOUR OF SWORDS
इस सप्ताह करियर से जुड़े बड़े फैसले आप ले सकते हैं। विवाह प्रस्ताव मिलने के बाद भी आप अभी कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। पीठ में दर्द की समस्या बनी रहेगी। दूसरे लोगों द्वारा बोले गए शब्दों के कारण मानसिक परेशानी होगी। आपके किसी भी कार्य से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
शुभ रंग:- पीला
शुभ अंक:- 7

सिंह राशि: THE EMPEROR
इस सप्ताह आपके अनुभव ही आपके काम आएंगे। पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आपके अंदर समर्पण की भावना रहेगी, जिससे आप सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करियर के मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तों को लेकर आपके फैसले बदल सकते हैं।
शुभ रंग:- लाल
शुभ अंक:- 1

कन्या राशि: TEN OF PENTACLES
इस सप्ताह बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। नौकरी में अनुशासन बना रहेगा। सर्दी-खांसी जैसी समस्या हो सकती है। ठंडे भोजन से पूरी तरह परहेज करें। परिवार के सदस्यों के साथ निकटता महसूस करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ कुछ बातें स्पष्ट करना आपके लिए जरूरी होगा।
शुभ रंग:- नीला
शुभ अंक:- 2

तुला राशि: EIGHT OF WANDS
इस सप्ताह वर्क प्लेस पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लव लाइफ पहले से बहेतर रहेगी। पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। बिजनेस में योजना के अनुसार काम होगा। परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, जिससे परिवार के लोग आपका सम्मान करेंगे।
शुभ रंग:- नारंगी
शुभ अंक:- 3

वृश्चिक राशि: FIVE OF CUPS
इस सप्ताह काम को लेकर आपकी एकाग्रता बनी रहेगी, निकट भविष्य में इसका फायदा मिलेगा। जिन चीज़ों को आप नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, वो बाद में विवाद का कारण बन सकती है। आप जो चाहते हैं, वो इस सप्ताह मिल सकता है। करियर से जुड़े फैसले लेने से बचें।
शुभ रंग:- गुलाबी
शुभ अंक:- 5

धनु राशि: THREE OF CUPS
इस सप्ताह आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। लव पार्टनर एक दूसरे के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। छाती संबंधी विकार कुछ हद तक परेशान कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में सकारात्मक समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हर बार खुद को सही साबित करने की कोशिश न करें।
शुभ रंग:- सफेद
शुभ अंक:- 6

मकर राशि: TWO OF SWORDS
इस सप्ताह वैवाहिक रिश्तों की बात चल सकती है। हालांकि इसे मामले में आपको परिवार वालों की बातें ही माननी पड़ेगी। मन की बेचैनी आपके साथ-साथ दूसरों के लिए भी कष्टदायक साबित हो सकती है। अनुभवी लोगों से बातचीत करके अपनी स्थिति को सुलझाना आपके लिए जरूरी होगा।
शुभ रंग:- ग्रे
शुभ अंक:- 9

कुंभ राशि: THE HIEROPHANT
इस सप्ताह मेहनत और परिश्रम पर विश्वास रखें, स्थिति जल्द ही बदल जायेगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी से बात करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें। उच्च शिक्षा संबंधी प्रयासों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। गले में खराश और खांसी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:- बैंगनी
शुभ अंक:- 8

मीन राशि: SEVEN OF PENTACLES
इस सप्ताह किसी को भी आवश्यकता से अधिक जानकारी न दें, नहीं तो सीक्रेट बातें लीक हो सकती हैं। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय ठीक है। लव पार्टनर की नाराजगी दूर करने में समय लगेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद भी इस सप्ताह सुलझ सकते हैं।
शुभ रंग:- सफेद
शुभ अंक:- 7


ये भी पढ़ें-

Vrat Mai Sabudana Kyo Khate Hai: व्रत-उपवास के दौरान साबूदाना विशेष रूप से क्यों खाया जाता है?


ये हैं इस्लामिक देशों के 5 प्रसिद्ध शिव मंदिर, 1 तो हजारों साल पुराना


इन 4 चीजें जितनी भी मिलें, लेकिन हमेशा कम ही लगती हैं

 

Share this article
click me!