साप्ताहिक टैरो राशिफल 17 से 23 जुलाई 2023: लालच के कारण किसकी बढ़ेगी परेशानी-किसे होगा धन लाभ? जानें टैरो रीडर चिराग बेजान दारूवाला से

टैरो कार्ड्स भी भविष्य जानने की एक विधा है। इसमें ताश के पत्तों की तरह ही दिखने वाले कार्ड्स होते हैं, जिन पर कुछ रहस्यमयी चिह्न बने होते हैं। इन्हीं चिह्नों के आधार पर लोगों को भविष्य के बारे में प्रीडिक्शन की जाती है।

 

Manish Meharele | Published : Jul 16, 2023 3:50 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (17 से 23 जुलाई) मेष राशि वालों को अपने करियर को लेकर चिंता रहेगी, रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। वृषभ राशि वालों का पैसों का लेन-देन सफल रहेगा, लालच के कारण ये परेशानी में फंस सकते हैं। मिथुन राशि वाले रिश्तों को लेकर असमंजस में रहेंगे, पार्टनर के प्रति इनका झुकाव ज्यादा रहेगा। कर्क राशि वालों को अधिकारियों का साथ मिलेगा, इनका मानसिक कष्ट कम होगा। टैरो कार्ड रीडर चिराग बेजान दारुवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…

मेष राशि: FIVE OF PENTACLES
इस सप्ताह करियर को लेकर चिंता रहेगी। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। शरीर पर चोट लगने से परेशानी होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। इस सप्ताह कुछ बड़ी परेशानी हो सकती है, इस समय आपकी मदद करने वाले कम ही लोग होंगे। हालांकि परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 4

वृषभ राशि: THE DEVIL
इस सप्ताह काफी हद तक चीजें वैसी ही चलेंगी, जैसा आप चाहते हैं। मन में बढ़ते लालच के कारण आपको सावधान रहना होगा। पैसों से जुड़ा लेन-देन सफल रहेगा। ध्यान रखें कि लक्ष्य को प्राप्त करने में किसी के साथ गलत न हो जाए या उनसे संबंध खराब न हो जाए। पार्टनर के प्रति आकर्षण रहेगा।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 6

मिथुन राशि: THE EMPRESS
इस सप्ताह आपको कुछ कामों के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कार्यस्थल पर अपनी स्थिति ठीक रहेगी। नए रिश्तों को लेकर आपको अभी से मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। पीठ दर्द की समस्या बढ़ सकती है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 2

कर्क राशि: SIX OF PENTACLES
इस सप्ताह आपको बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा, आपको बस उनके आदेशों का पालन करना है। रुके हुए मामले को आगे बढ़ाने के लिए किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सेहत खराब होने से अपनी पूरी कार्य क्षमता का उपयोग नहीं कर पाएंगे। मानसिक कष्ट कम होगा।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 3

सिंह राशि: FIVE OF SWORDS
इस सप्ताह लाइफ पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है या कोई गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खान-पान में सावधानी बरतनी होगी। पुरानी बातें याद करने में परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर जो लोग आपकी मदद कर रहे हैं, उनका फायदा न उठाएं।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 1

कन्या राशि: PAGE OF SWORDS
इस सप्ताह आप अपने टारगेट से पिछड़ सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता में कमी के कारण पार्टनर आपका साथ नहीं देगा। जीवन में बदलाव आने से आपको कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, यही आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 5

तुला राशि: THE FOOL
इस सप्ताह आपके तनाव कम होंगे, लेकिन इसके लिए आपको स्वयं ही प्रयास करना पड़ेंगे। खान-पान को लेकर अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी, नहीं तो पेट के रोग हो सकते हैं। परिवार में किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। समय अनुकूल नहीं है, फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 8

वृश्चिक राशि: THE HIGH PRIESTESS
इस सप्ताह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय से परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। आपके अंदर बढ़ती निराशा और कम इच्छाशक्ति के कारण आप किसी भी तरह का काम या जिम्मेदारी लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 6

धनु राशि: TEN OF SWORDS
इस सप्ताह बिजनेस में परेशानी रहेगी। बढ़ता हुआ दबाव आपको तनाव में ला सकता है, जिससे आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलेगी। ऐसे में परिवार के लोग आपका साथ देंगे। लव लाइफ ठीक रहेगी। नई ऊर्जा के साथ काम करने की शक्ति मिलेगी।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 7

मकर राशि: KNIGHT OF SWORDS
इस सप्ताह नौकरी से जुड़े टारगेट समय पर पूरे होंगे। कोई पुरानी इच्छा इस समय पूरी हो सकती है। प्रियजनों के साथ मिलकर पुरानी बातें हो सकती हैं। कंधे और कमर में परेशानी बनी रहेगी। जीवन में उन्नति प्राप्त करने के कई मौके इस सप्ताह आपको मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 3

कुंभ राशि: QUEEN OF PENTACLES
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति पहसे से बेहतर रहेगी। जीवन को लेकर चिंता बनी रहेगी लेकिन आप अपने प्रयास के कारण सकारात्मक बने रहेंगे। कफ और खांसी से परेशानी हो सकती है। जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है। काम की सारी ज़िम्मेदारी स्वयं ही पूरी करने का प्रयास करें।
शुभ रंग : बेरंग
शुभ अंक : 9

मीन राशि: NINE OF PENTACLES
इस सप्ताह आपकी इनकम में वृद्धि होगी। अतिरिक्त आय होने से खर्च भी बढ़ेगा। किसी वजह से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इस समय आपको सकारात्मक बनकर हर काम करना होगा। ऐसा काम हाथ में बिल्कुल न लें, जो आपके नियंत्रण से बाहर हैं।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 5



ये भी बढ़ें-

साप्ताहिक लव राशिफल 17 से 23 जुलाई 2023: किसकी लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव, किसे मिलेगा मैरिज प्रपोजल? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जुलाई 2023: ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से इस सप्ताह किसे होगा बिजनेस में प्रॉफिट-किसकी बढ़ेगी परेशानी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Share this article
click me!