साप्ताहिक टैरो राशिफल 3 से 9 जुलाई 2023: किसका बिगड़ सकता है बजट-नौकरी में किसके टारगेट होंगे पूरे? जानें टैरो एक्सपर्ट चिराग बेजान दारूवाला से

दुनिया भर में भविष्य जानने की कई विधाएं प्रचलित हैं, इनमें से टैरो कार्ड भी एक है। टैरो कार्ड ताश के पत्तों की तरह दिखाई देते हैं। इन पर कई रहस्यमी चिह्न बने होते हैं, इन्हीं के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है।

 

Manish Meharele | Published : Jul 2, 2023 4:06 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार इस सप्ताह (3 से 9 जुलाई) मेष राशि वालों की समस्या का समाधान होगा, स्टूडेंट्स नए सिरे से तैयारी शुरू करेंगे। वृषभ राशि वाले पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे, इनकी लाइफ में सकारात्मकता बनी रहेगी। मिथुन राशि वालों को करियर में उन्नति मिलेगी, ये एकांत में काम करना पसंद करेंगे। कर्क राशि वाले परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं, समय इनके अनुकूल रहेगा। टैरो कार्ड रीडर चिराग बेजान दारुवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…

मेष राशि: THE HERMIT
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह स्टूडेंट्स को असफलता भूलकर नए सिरे से तैयारी शुरू करनी होगी। सेहत ठीक नहीं रहेगी। पुरानी समस्याओं का समाधान करना होगा। पैसों से जुड़ी किसी भी चीज़ को नज़रअंदाज़ न करें। कोई बड़ी खरीदी इस समय आप कर सकते हैं।
शुभ रंग:- लाल
शुभ अंक:- 1

वृष राशि: DEATH
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह ज्यादातर चीजें आपके पक्ष में आती नजर आ रही हैं। जो भी कॉन्ट्रैक्ट मिल रहा है उस पर ध्यान दें। जीवन में किसी नए साथी के आने से सकारात्मकता बनी रहेगी। पैरों के दर्द और घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न करें। उन चीजों का सामना करें जिनसे डर लगता है।
शुभ रंग:- सफेद
शुभ अंक:- 2

मिथुन राशि: QUEEN OF CUPS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह करियर को गंभीरता से लेने से जल्द ही उन्नति और प्रसिद्धि मिलेगी। रिलेशनशिप से जुड़ी बातों पर अभी चर्चा न करें। पेट के रोग परेशान करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक और निजी जीवन में बदलाव आ सकता है। एकांत में काम करना पसंद करेंगे।
शुभ रंग:- नीला
शुभ अंक:- 10

कर्क राशि: PAGE OF WANDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह काम पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। कठिनाइयों के बावजूद आप अपने निर्णय पर दृढ़ रहेंगे। कुछ मामलों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। परिजनों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। समय अनुकूल है।
शुभ रंग:- हरा
शुभ अंक:- 5

सिंह राशि: TEN OF WANDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपके नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं। रिश्तों से जुड़ी बातों को समझना आपके लिए मुश्किल होगा। कमर दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ सकती है। आप मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:- पीला
शुभ अंक:- 2

कन्या राशि: TEN OF PENTACLES
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार और पार्टनर के बीच सामंजस्य बिठाने में आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। बुजुर्गों को सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। जिन चीजों के कारण अधिक खर्चे हो रहे हैं उन पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करना होगा।
शुभ रंग:- केसरिया
शुभ अंक:- 3

तुला राशि: KING OF WANDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य के ख़िलाफ़ जाकर रिश्ते के संबंध में निर्णय लेना अब कठिन होगा। पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान रहेंगे। बिजनेस में लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। समय के अनुरूप फैसले सही साबित होंगे। आपके कहे शब्दों से किसी को ठेस पहुंच सकती है।
शुभ रंग:- लाल
शुभ अंक:- 1

वृश्चिक राशि: ACE OF WANDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह परिजनों से निराशा दूर हो सकती है। कामकाज को लेकर रखे गए टारगेट जल्द पूरे होंगे। लव पार्टनरों में आकर्षण और भी बढ़ेगा। पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। नौकरी में नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपके विचारों में बदलाव भी जीवन को नई दिशा दे सकता है।
शुभ रंग:- गुलाबी
शुभ अंक:- 9

धनु राशि: THREE OF WANDS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह किसी भी प्रकार की हार से निराश न हों। विदेश से जुड़े काम को बढ़ाने का प्रयास करते रहें। विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए थोड़ा संयम रखना होगा। यात्रा को लेकर लिए गए निर्णयों में बदलाव संभव है। पॉजिटिव एनर्जी से आपके रुके काम पूरे होंगे।
शुभ रंग:- बैंगनी
शुभ अंक:- 7

मकर राशि: SIX OF CUPS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह साझेदारी में कामों का विस्तार होगा। आपको अपने पार्टनर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। कार्यकुशलता बढ़ाकर नया काम सीखने की जरूरत होगी। सीमित मात्रा में प्रयास से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। निर्णय लेने के लिए दूसरों की मदद लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:- हरा
शुभ अंक:- 2

कुंभ राशि: SEVEN OF PENTACLES
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह नया ऋण आप पर न चढ़े इसका ध्यान रखना होगा। बिजनेस या नौकरी और काम में से किसी एक क्षेत्र को चुनने की जरूरत है। पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे। संयम के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जल्द ही आपको किसी से उपहार मिलेगा।
शुभ रंग:- ग्रे
शुभ अंक:- 8

मीन राशि: NINE OF CUPS
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। पार्टनर की वजह से निजी जीवन परेशानी बढ़ सकती है। बढ़ते वजन को नियंत्रित करने का प्रयास करें। निजी जीवन में सकारात्मकता रहेगी। निगेटिव काम कम होंगे और लेकिन गलत कामों से सावधान रहना होगा।
शुभ रंग:- हरा
शुभ अंक:- 5


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 जुलाई 2023: किसे मिलेगी मनचाही नौकरी-किसे मिलेगा गलतियां सुधारने का मौका? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


साप्ताहिक लव राशिफल 3 से 9 जुलाई 2023: किसे मिलेगा सच्चा प्यार-किसकी लाइफ में बनेगा लव ट्राइंगल? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Share this article
click me!