
Weekly Tarot Horoscope December 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (15 से 21 दिसंबर 2025) मेष राशि वालों को नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। वृषभ राशि वाले को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। मिथुन राशि वाले कोई भी बड़ा निर्णय सावधानी से लें। कर्क राशि वालों को परेशानियों का समाधान मिलेगा। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
ये भी पढ़ें-
जन्मदिन में 1 नंबर का क्या है महत्व? जानें B'day में बार-बार 1 आने का मतलब क्या होता है?
इस सप्ताह आपको सहयोग, अवसर और आर्थिक संतुलन मिलता दिखाई देता है। किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है या किसी से आर्थिक मदद मिलने की संभावना भी है।
एंजेल संदेश: ब्रह्मांड आपके रास्ते में सहयोगी लोग भेज रहा है, सहयोग स्वीकार करें।
ये भी पढ़ें-
Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
इस सप्ताह तेज़ गति से सकारात्मक बदलाव होंगे। पेंडिंग कार्य शीघ्र पूरे होनें और महत्वपूर्ण समाचार प्राप्ति संभव है। यात्रा, नए लोगों से मुलाकात एवं नए अवसर मिलने की संभावना है।
एंजेल संदेश: अभी रुकने का समय नहीं है; निरंतरता आपको आपकी मनचाही उपलब्धियाँ दिलाएगी।
इस सप्ताह निर्णय लेते समय सावधानी रखें। किसी के द्वारा दी गई आधी जानकारी पर यकीन न करें। कोई छुपी बात सामने आ सकती है। अपनी प्लानिंग मजबूत रखें और निजी बातें साझा न करें।
एंजेल संदेश: ब्रह्मांड द्वारा संकेतों के माध्यम से सच्चाई दिखाई जाएगी, समझने का प्रयास करें।
इस सप्ताह आपके जीवन में स्पष्टता और नई समझ आएगी। अपने लिए निर्णयों में दृढ़ रहें, सत्य का साथ दें। किसी कठिन परिस्थिति या समस्या का समाधान अचानक मिल सकता है।
एंजेल संदेश: निर्णय में अभी जल्दबाज़ी न करें, सही समय पर मार्ग स्पष्ट होगा।
इस सप्ताह मन के नकारात्मक विचार और सीमित यकीन टूटेंगे। डर केवल आपकी सोच में है प्रयास से परिणाम सकारात्मक होंगे। विचारों की शक्ति का सकारात्मक उपयोग करिए।
एंजेल संदेश: विश्वास बढ़ाइए, हमारे विचार ही हमारा जीवन गढ़ते हैं।
इस सप्ताह मनोकामना पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक एवं निजी रिश्ते मधुर होंगे। भावनात्मक एवं मानसिक संतुलन बेहतर होगा। किसी से प्रेम करते हैं तो मन की बातें व्यक्त कर दें।
एंजेल संदेश: इच्छा पूर्ति के लिए यह सही समय है, सकारात्मक प्रयास करें।
इस सप्ताह पुरानी ऊर्जा समाप्त होगी। भ्रम टूटेंगे, पुराने विचारों में परिवर्तन आएगा। एक चक्र का अंत और नई शुरुआत का रास्ता खुलेगा। खुद को आराम दें और पुनर्जन्म जैसा अनुभव होने दें।
एंजेल संदेश: ब्रह्मांड आपकी राह को मंजूरी दे रहा है, प्रसन्नता के साथ आगे बढ़ें।
इस सप्ताह उत्साह, साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कदम तेज़ी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, लेकिन जल्दबाजी करना नुकसानदायक होगा। जमीन संबंधित प्रोजेक्ट की सफलता संभव है।
एंजेल संदेश: यह सही समय है पहल करने का, लापरवाही अवसर को कमजोर कर सकती है।
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी बहसें या मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ये आपको बेहतर विकल्प चुनने में मदद करेंगे। बुद्धि का उपयोग करें एवं अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बहन के साथ संबंध मधुर रखें।
एंजेल संदेश: अकेले मेहनत करने की बजाय दूसरों की मदद लेने से परिणाम बेहतर होंगे।
इस सप्ताह रिश्तों में सामंजस्य, प्रेम और महत्वपूर्ण निर्णय के संकेत हैं। किसी पार्टनरशिप से लाभ मिल सकता है। दिल और दिमाग के बीच संतुलन ज़रूरी है। लव पार्टनर से असीम प्रेम व सहयोग मिलेगा।
एंजेल संदेश: आपके जीवन में कुछ बड़ा और खूबसूरत होने वाला है। प्रसन्नता से स्वागत करें।
इस सप्ताह धैर्य का फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे। निवेश, काम और रिश्तों में स्थिर प्रगति होगी। धैर्य और संयम के साथ , फ्लो में रहें।
एंजेल संदेश: ब्रह्मांड आपको आपकी अपेक्षा से बेहतर रास्ते पर ले जा रहा है। यकीन रखें।
इस सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व, स्थिरता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। काम में मजबूत पकड़ बनेगी। किसी बड़े प्लान की नींव रखने का सही समय है।
एंजेल संदेश: सकारात्मक दृष्टिकोण आपके रास्ते में चमत्कार खड़ा करेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।