
Chandra Grahan online Streaming 3 March 2026: 3 मार्च को होने वाला साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। सभी के मन में इस ग्रहण को लेकर काफी उत्सुकता है। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां सके सूतक आदि सभी नियम माने जाएंगे। भारत में ये चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा यानी कुछ ही देर के लिए। भारत में ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले नागालैंड में दिखाई देगा क्योंकि यही पर सबसे पहले चंद्रमा उदय होगा। आगे यूट्यूब पर आप इस चंद्र ग्रहण को लाइव भी देख सकते हैं…
भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, मंगलवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 23 मिनिट से शुरू हो चुका है। ये ग्रहण शाम को 06 बजकर 47 मिनिट तक दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये चंद्र ग्रहण शाम को 05 बजकर 17 मिनिट से दिखाई देगा। सबसे पहले चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में दिखाई देगा। भारत यहां सबसे ज्यादा देर तक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यहां इस ग्रहण की कुल अवधि सबसे ज्यादा यानी लगभग 01 घण्टा 29 मिनिट की रहेगी।
3 मार्च 2026 को होने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत के सभी शहरों में दिखाई देगा। हालांकि इसके दिखाई देने का समय चंद्रोदय के ऊपर निर्भर करेगा। जहां-जहां भी चंद्रोदय होता जाएगा, वहां-वहां ये ग्रहण भी दिखाई देने लगेगा। यें चंद्र ग्रहण शाम को 06 बजकर 46 मिनिट पर खत्म हो जाएगा। इसी के साथ ग्रहण का सूतक भी समाप्त हो जाएगा। ग्रहण के दौरान बहुत से नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है।
1. ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा न करें। मंत्र जाप आदि कर सकते हैं।
2. ग्रहण के दौरान कुछ भी खाए-पीएं नहीं। ऐसा करने से सेहत पर इसका बुरा असर हो सकता है।
3. ग्रहण के दौरान सोने की भी मनाही है। रोगी, बच्चे और बुजुर्ग आराम जरूर कर सकते हैं।
4. ग्रहण के दौरान बुरे विचार मन में न लाएं और स्त्री संग तो भूलकर भी न करें।
5. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।