
Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 अप्रैल 2026, बुधवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। बुधवार को प्रदोष तिथि होने से ये बुध प्रदोष किया जाएगा। साथ ही रात्रि में चतुर्दशी तिथि होने से इस दिन मासिक शिवरात्रि व्रत भी किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। बुधवार को पद्म, लुंब, ब्रह्म और इंद्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 15 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Pradosh Vrat Kab Hai: 15 या 16 अप्रैल, कब करें प्रदोष व्रत? पूजा विधि-मंत्र, मुहूर्त जानें पूरी डिटेल
बुधवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। जहां पहले से बुध, शनि और मंगल स्थित हैं। मीन राशि में 4 ग्रह होने से चतुर्ग्रही योग इस दिन बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन सूर्य और शुक्र मेष राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना बहुत ही जरूरी हो तो धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।
15 अप्रैल, बुधवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 35 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा। विद्वावनों का कहना है कि राहुकाल के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी नहीं करना चाहिए।
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:10 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - Apr 15 4:24 AM
चन्द्रास्त - Apr 15 4:44 PM
सुबह 06:10 से 07:44 तक
सुबह 07:44 से 09:18 तक
सुबह 10:52 से दोपहर 12:26 तक
दोपहर 03:35 से शाम 05:09 तक
शाम 05:09 से 06:43 तक
यम गण्ड - 7:44 AM – 9:18 AM
कुलिक - 10:52 AM – 12:26 PM
दुर्मुहूर्त - 12:01 PM – 12:52 PM
वर्ज्यम् - 12:24 AM – 01:54 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।