Venus Mercury Conjunction: शुक्र-बुध की युति चमकाएगी 5 राशियों की किस्मत

Published : May 29, 2026, 03:59 PM IST

जून 2026 में कई ग्रहों की युति बन रही है, जिसमें शुक्र और बुध की युति भी शामिल है। जानिए अगले महीने किस दिन और किस समय शुक्र-बुध का संयोग बनेगा और किन राशियों को फायदा होगा।

PREV
16
जून
शुक्र 8 जून, 2026 को शाम 5:47 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद, ग्रहों के राजकुमार बुध 22 जून, 2026 को दोपहर 3:41 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इससे शुक्र-बुध की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी ग्रहों की युति होती है, तो इसका राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि जून 2026 में किन 5 राशियों के लिए यह युति शुभ रहेगी।
26
वृषभ
अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो लंबी अवधि के लिए निवेश करना फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा, आपके बड़ों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर का माहौल भी बढ़िया बना रहेगा।
36
कर्क
अगर आपकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही थी, तो अब हालात सुधरेंगे और लाभ होगा। इसके अलावा, रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और आपको खास लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।
46
तुला
कार्यक्षेत्र में आपके क्रिएटिव आइडियाज की तारीफ होगी। आपके बॉस प्रमोशन पर भी विचार कर सकते हैं। जिनका अपना बिजनेस है, उन्हें भी अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिलेगा। रिश्ते पहले से ज्यादा बेहतर होंगे।
56
वृश्चिक
घर में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। इसके अलावा, आमदनी बढ़ने से आर्थिक परेशानियां कम होंगी। आपके पिता का स्वास्थ्य भी सुधरेगा और वह खुश रहेंगे।
66
मकर
किस्मत का साथ मिलने से आपके काम बनेंगे और फायदा होगा। आप धार्मिक गतिविधियों की ओर भी ज्यादा झुकाव महसूस करेंगे। अपनी सेहत को लेकर आपको कोई चिंता नहीं रहेगी।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories