Weekly Horoscope 20-26 July 2026: पैसा, नौकरी, प्रॉपर्टी, किसे क्या मिलेगा? साप्ताहिक राशिफल से जानें 7 दिनों का हाल

Published : Jul 19, 2026, 08:00 AM IST

Weekly Horoscope 20 To 26 July 2026: आने वाले 7 दिनों में चंद्रमा के अलावा सिर्फ बुध ग्रह की स्थिति में परिवर्तन होगा। ग्रहों की युति से बनने वाले योगों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

PREV
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई का चौथा सप्ताह?

Saptahik Rashifal 20 Se 26 July 2026: जुलाई का चौथा सप्ताह 20 से 26 तारीख तक रहेगा। ग्रहों के परिवर्तन की बात करें तो इस सप्ताह में बुध ग्रह 24 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री से मार्गी होगा। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। इस सप्ताह में ग्रहों की युति से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन सभी शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किसके लिए कैसा रहेगा…

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यापार में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी को उधार देने से बचें। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। सोचे हुए काम इस सप्ताह में पूरे हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Surya-Rahu Shadashtak Yoga: राहु-सूर्य ने बनाया अशुभ योग, 4 राशि वाले रहें अलर्ट, आने वाले 30 दिन खतरे वाले

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि के वक्री होने से 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, नौकरी-पैसा, हेल्थ सब जाएगा

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आर्थिक मामलों में राहत देने वाला रहेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें नहीं तो पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। दिल के मरीज भी सेहत का ध्यान रखें।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

आत्मविश्वास के दम पर कई मुश्किल काम पूरे कर लेंगे। बिजनेस में विस्तार के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पैसे सोच-समझकर खर्च करें नहीं बजट बिगड सकता है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत होगी। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम न करें नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा या किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। पहले खरीदी गई संपत्ति से इस समय फायदा होने के योग बन सकते हैं। इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने के खुशी मिलेगी।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। दूसरों के विवाद में बेवजह न पडे़ नहीं तो कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से दूरी बनाएं नहीं तो पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों से किसी बात पर विवाद होने की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ दिलाएंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। संतान से जुडी गुड न्यूज भी मिलने के योग हैं।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आय बढ़ने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। निवेश से लाभ होगा। सप्ताह के अंत में मनपसंद कार्य करने का अवसर मिलेगा। अगर कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो इसके लिए घर वालों की सहमति मिल सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories