Weekly Horoscope November 2026: सूर्य बदलेगा राशि, सिंह में अंगारक योग, जानें 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?

Published : Nov 15, 2026, 02:11 PM IST

Weekly Horoscope 16 To 22 November 2026: इस सप्ताह सौर मंडल का राजा सूर्य राशि बदलेगा, वहीं सिंह राशि में केतु, मंगल और गुरु के साथ होने से त्रिग्रही संयोग बना रहेगा। इसका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।

PREV
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 16 Se 22 November 2026: नवंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में ग्रहों का स्वामी सूर्य अपनी नीच राशि तुला से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा हर ढाई दिन में चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। वहीं इस सप्ताह भी सिंह राशि में मंगल और केतु के साथ होने से अंगारक योग बना रहेगा। जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद हो सकता है। नए सौदे मिलेंगे और कमाई बढ़ाने के मौके सामने आएंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। हालांकि, अपने विरोधियों से सावधान रहें। काम के दबाव में सेहत को नजरअंदाज न करें।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कारोबार में बनाए गए लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। काम के सिलसिले में होने वाली यात्राओं से आगे चलकर फायदा मिलेगा। नौकरी करने वालों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के किसी अनुभवी सदस्य की सलाह आपके काम आएगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आलस करने और काम टालने से बचें।


ये भी पढ़ें-
Angarak Yog 2026: 5 राशियों पर भारी अंगारक योग, हो सकता है एक्सीडेंट या सर्जरी, नौकरी-बिजनेस में बड़ा नुकसान

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह निवेश से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और नौकरी-कारोबार से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी। हालांकि, अपने विरोधियों से सतर्क रहें और भविष्य की योजनाएं हर किसी को न बताएं।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

तारीफ हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने या कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि, काम ज्यादा होने से थकान और तनाव महसूस हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। ऑफिस में सहकर्मियों से बहस करने से बचें।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ी कंपनियों से ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार में भी आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। घर में किसी शुभ काम के होने से खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि, ऑफिस में कुछ लोग आपके खिलाफ काम कर सकते हैं।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके नए आइडिया काम आ सकते हैं। अपनी सोच और समझदारी से आप कई कामों में सफलता हासिल करेंगे। काम के सिलसिले में होने वाली यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नया कारोबार शुरू करने वालों और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को धन लाभ के मौके मिलेंगे। हालांकि, ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

नौकरी करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम समय पर पूरे होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है। पैसों के मामले में भी स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि, काम की व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। अपने विरोधियों से सावधान रहें।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी किस्मत आपका साथ दे सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। कारोबार में आप सही फैसले ले पाएंगे और इससे फायदा भी हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलने से पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पुरानी परेशानियां दूर होंगी और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को लेकर कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं। हालांकि, किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आलस के कारण अपने काम अधूरे न छोड़ें।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह मुश्किल हालात में भी आप समझदारी से काम लेंगे। आपकी सकारात्मक सोच कई परेशानियों को दूर करने में मदद करेगी। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। ऑफिस की समस्याओं को भी आप अपनी सूझबूझ से सुलझा लेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान और जरूरी कागजात संभालकर रखें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों को इस सप्ताह नए मौके मिल सकते हैं। आप अपनी समझदारी से कामकाज की बड़ी समस्याओं को सुलझा पाएंगे। समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। हालांकि, ऑफिस में अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका है। काम में मन कम लगेगा।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। अगर आप हर काम की योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। हालांकि, काम का दबाव बढ़ने से तनाव और नींद की कमी हो सकती है। दूसरों की मदद जरूर करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories