Published : Feb 08, 2026, 09:44 AM ISTUpdated : Feb 08, 2026, 10:08 AM IST
Saptahik Rashifal 9 to 15 February 2026: फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में सूर्य और चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि बदलने से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। पढ़ें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…
Weekly Rashifal February 2026: फरवरी 2026 का दूसरा सप्ताह 9 से 15 फरवरी तक रहेगा। इस सप्ताह में 13 तारीख को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही राहु, बुध और शुक्र स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग बन जाएगा। खास बात ये है कि सूर्य और राहु एक-दूसरे के शत्रु ग्रह हैं, वहीं बुध भी राहु से शत्रुता का भाव रखता है। इन ग्रहों की युति से ये सप्ताह थोड़ा उथल-पुथल वाला हो सकता है। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
ये सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। घर के लिए आवश्यक सामान की खरीदी होगी। किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। भोजन में सावधानी रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। दूसरों की बातों में भूलकर भी न आएं।
ये सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। किसी काम में बहुत ज्यादा परेशानी आ सकती है। घर के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। सप्ताह के बीच में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। मानसिक परेशानी दूर होगी। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। घर के वरिष्ठ लोगों की राय को अनदेखा न करें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। संतान से सुख मिलेगा।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। नए बिजनेस में इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। ये लोग ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। प्रेमियों के लिए भी ये समय अनुकूल है। करियर से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। सेहत का ध्यान रखें।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें नही तो बाद में परेशानी होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। सप्ताह के अंत में प्रेम संबंध को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों की धन की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस में नए प्रयोग सफल रहेंगे। लव लाइफ पहले से शानदार रहेगी। नए दोस्त बन सकते हैं। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पेट के रोग परेशान करेंगे। सन्तान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। कुछ नया काम करने की इच्छा रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही नया काम शुरू करें।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के अचानक विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। इनकम के नए सोर्स मिलने से खुशी होगी। लोग आपकी प्रतिभा को समझेंगे और इसका सम्मान भी करेंगे। आपकी कोई गुप्त योजना लीक हो सकती है जिससे हानि की संभावना है। जल्दी सफलता के लिए गलत काम न करें नहीं तो कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग किसी सामाजिक उत्सव में शामिल होंगे। वर्क प्लेस पर इनके काम की तारीफ होगी। इन लोगों की इनकम भी बढ़ सकती है। परिवार में किसी छोटी बात पर कलह की स्थिति बनेगी जो जल्दी ही शांत भी हो जाएगी। ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। बदलते मौसम का असर हेल्थ पर हो सकता है। संतान पर नजर रखें।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इन्वेस्टमेंट के लिए ये सप्ताह अच्छा है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बिजनेस में नई डील संभव है। घर में मेहमानों के आने से खुशी होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए लोन की जरूरत पड़ेगी। सेहत के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। भाई-बहनों से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध पहले से मजबूत होंगे। बिजनेस में स्थाईत्व बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर परिवार में चर्चा हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात संभव है। सेहत के लिए समय अनुकूल है। व्यर्थ के काम में पैसा बर्बाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
वर्क प्लेस पर स्थिति अच्छी रहेगी। यहां आपके काम की तारीफ होगी। पैसों की तंगी भी दूर हो सकती है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस सप्ताह आप इनकम और बचत दोनों का ध्यान रखेंगे। आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपकी इमेज खराब होने का भय है। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति मन आकर्षित होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। बिजनेस में योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। खान-पान में अनियमितिता पेट खराब कर सकता है। दूसरों के भरोसे कोई काम न छोड़े।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बेहतरीन है। पार्टनर्स के साथ चल रहे विवाह खत्म होगा। नौकरी में प्रमोशन संभव है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। युवा अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। सप्ताह के अंत में छोटी धन हानि संभव है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.