Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

Published : Jan 18, 2026, 08:46 AM IST

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड के सेट में कुल 78 कार्ड होते हैं। इनमें से 22 मेजर आर्काना और 56 माइनर आर्काना कहलाते हैं। इन्हीं कार्ड्स को देखकर व्यक्ति के भूत-भविष्य और वर्तमान के बारे में संभावित भविष्यवाणी की जा सकती है।

PREV
113
टैरो राशिफल 19 से 25 जनवरी 2026

Weekly Tarot Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (19 से 25 जनवरी 2026) मेष राशि वाले कोई कठिन निर्णय ले सकते हैं। वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह मानसिक पीड़ा देने वाला रहेगा। मिथुन राशि वाले दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि वाले का जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


ये भी पढ़ें-
सूर्य-मंगल की युति से बना शक्तिशाली योग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!

213
Aries (मेष): (March 21-April 19)

इस सप्ताह आपको भावनात्मक रूप से कुछ कमी महसूस हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के बोझ या पुराने रिश्ते से दूर जाने का प्रयास करेंगे। जो आत्मसंतोष नहीं दे रहा उसे जाने दीजिए, भले ही यह निर्णय कठिन होगा किंतु यह आत्म-विकास के लिए आवश्यक है।

एंजेल संदेश : यह विश्वास रखने का समय है। कभी-कभी किसी सवाल का जवाब जाने बिना सिर्फ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ना होता है। सरप्राइज़ का इंतेज़ार करिए, आपके एंजेल आपके लिए कुछ विशेष सोच रहे हैं।


ये भी पढ़ें-
Panchagrahi Yog: पंचग्रही योग से बचेगा बवाल, 2 देशों में युद्ध की आशंका-आ सकता है भूकंप

313
Taurus (वृषभ): (April 20-May 20)

यह सप्ताह मानसिक पीड़ा दे सकता है। विश्वासघात या अवसाद के अंत का समय और नई शुरुआत का संकेत भी है। आपको दर्द पहचानकर हीलिंग करना सीखना होगा। यह पुनर्निर्माण का समय है पिछली बातों के लिए स्वयं को दोष न दें, जो समाप्त हो चुका है, उसे स्वीकार करें।

एंजेल संदेश : भले ही आपको लगे कि आप तैयार नहीं हैं, लेकिन आगे बढ़ने के लिए यह एकदम सही समय है। आपके लिए एक एनर्जी गेटवे अभी खुला है, बिना हिचकिचाए कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ें।

413
Gemini (मिथुन): (May 21-June 20)

इस सप्ताह कुछ गुप्त जानकारियां सामने आ सकती हैं। आपका पूरा ध्यान भविष्य की योजनाओं और नए अवसरों पर केंद्रित रहेगा। जो बीज पहले बोए थे, अब यह विस्तार लेने लगेंगे। विदेश या दूर शहर में यात्रा या नए प्रोजेक्ट स्थापना की संभावना बन सकती है।

एंजेल संदेश : आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि आपकी बातचीत का तरीका बहुत अच्छा हो। यदि कोई गलतफहमी हुई है तो सटीक और सावधानी से सुधार कर आगे बढ़ने की ज़रूरत है।

513
Cancer (कर्क): (June 21- July 22)

इस सप्ताह अतीत की यादें या बचपन से जुड़ी भावनाएं उभर सकती हैं। किसी पुराने और उम्र में बड़े व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। अतीत से सीख लेकर, वर्तमान में संतुलन बनाए रखना ही जीवन में समृद्धि देगा। घर में साज सज्जा या सुधार का कार्य होने की संभावना है।

एंजेल संदेश : आपकी ज़िंदगी में बड़े पॉज़िटिव बदलाव आने वाले हैं। हो सकता है नया करियर,नया रिश्ता या किसी नए घर या शहर में जाएं। डर छोड़ें, आगे बढ़ें।

613
Leo (सिंह): (July 23-August 22)

यह सप्ताह प्रेम, इच्छा पूर्ति और संतोष दे सकता है। भौतिक या व्यक्तिगत स्तर के कार्य पूर्ण होने के संकेत मिलते हैं। इस सप्ताह अपने कार्यों पर गर्व करें किंतु अहंकार से बचें और आभार की भावना बनाए रखें। अपनी सकारात्मक ऊर्जा से दूसरों को प्रेरित करें।

एंजेल संदेश : आपके एंजिल्स स्थितियों को अच्छी तरह संभाल रहे हैं, और सब कुछ एकदम सही होने वाला है। आपकी चिंता और परेशानियों बेवजह हैं । डर और चिंता की एनर्जी आपकी इच्छाओं को पूरा होने में और भी देर कर सकती हैं।

713
Virgo (कन्या): (August 23-September 22)

इस सप्ताह दृढ़ संकल्प हर क्षेत्र में विजय दिलवा सकता है। असमंजस की स्थिति में स्पष्ट दिशा मिलेगी। बाहरी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, किंतु आपके आत्मबल और आत्मनियंत्रण से फोकस लक्ष्य पर केंद्रित रहेगा। यकीन रखें और अपने मार्ग पर अडिग रहें।

एंजेल संदेश : आपके एंजिल्स हमेशा आपके साथ हैं। आपको सहायता के लिए उनसे कनेक्ट होना पड़ेगा। मन में अपनी व्यथा एंजिल्स से कहें और प्रार्थना करें तदोपरांत जवाब के संकेतों को समझने का प्रयास करें।

813
Libra (तुला): (September 23- October 22)

इस सप्ताह किसी ज्ञानी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और यह सहयोग आपका कौशल विकास करेगा। टीमवर्क से बेहतर परिणाम आएंगे जिससे आपके काम को पहचान मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिर प्रगति दिखती है। विनम्रता और समर्पण आपकी शक्ति है।

एंजेल संदेश: आपकी चिंताओं का समाधान बाहरी रूप से नहीं मिलेगा। वह सिर्फ़ अपने अंदर जाकर, मेडिटेशन के माध्यम से ही मिल सकता है। क्योंकि अवचेतन मन आपके लिए ऐसे समाधान बनाता है जो आपको गहन ध्यान में ही मिलते हैं।

913
Scorpio (वृश्चिक): (October 23-November 21)

यह सप्ताह विशेष रूप से कार्य क्षेत्र में संघर्ष, प्रतिस्पर्धा या मतभेद लेकर आ सकता है। बिना लड़े अपनी ऊर्जा को सही दिशा दें। यह भ्रम की अस्थाई स्थिति है, सीख देकर जाएगी। आपका अहंकार अनिर्णय देगा किन्तु धैर्य और समझदारी से स्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

एंजेल संदेश : आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है। जानकारियों का अभाव दिखता है, अधिक जानकारी इकट्ठा करें फिर निर्णय लें।

1013
Sagittarius (धनु): (November 22- December 21)

इस सप्ताह आपकी शक्ति आपकी भावनाएं, करुणा और अंतर्ज्ञान रहेंगे। दूसरों की भावनाओं को समझ कर सहायता का प्रयास करें। रचनात्मक कार्यों के लिए यह समय शुभ है। स्वयं की भावनाओं को अनदेखा न करें, संवेदनशीलता कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी शक्ति है।

एंजेल संदेश : जीवन के बड़े निर्णय लेने के लिए अभी सही समय नहीं है। अभी सब्र रखें, सही समय पर एंजिल्स संकेत करेंगे।

1113
Capricorn (मकर): (December 22-January 19)

इस सप्ताह आपके व्यवहार में रूखापन आ सकता है इसीलिए आपको दिल से विचार करने कहा जाता है। कोई अप्रत्याशित संदेश या प्रस्ताव मिल सकता है। अपने इनर चाइल्ड को सुनें। भावनाओं को व्यक्त करने से न डरें, यही नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।

एंजेल संदेश : आपको सामाजिक होना चाहिए, लोगों से मेलजोड़ बढ़ाने का समय है। आपके व्यावसायिक या व्यक्तिगत क्षेत्र के अवरोधों कि समाप्ति और स्थितियों को सामान्य गति में लाने के लिए दूसरों से इनपुट लेने का प्रयास करिए।

1213
Aquarius (कुंभ): (January 20 – February 18)

इस सप्ताह भावनात्मक संतुलन और पार्टनरशिप में सहयोग की ऊर्जा दिखती है। विशेष रूप से प्रेम के रिश्तों में आपसी समझ और सम्मान बढ़ेगा। मित्रता या व्यावसायिक साझेदारी मजबूत होगी। किसी भी प्रकार के प्रस्ताव मिलने पर दिल और दिमाग से निर्णय लें।

एंजेल संदेश : यदि आपकी भावनाएं असहज है तो यह आपके लिए हीलिंग का समय है। सहज होने के लिए पूरा समय लें। यूनिवर्स को धन्यवाद कहें और अगले पड़ाव की और अग्रसर हों।

1313
Pisces (मीन): (February 19-March 20)

इस सप्ताह कुछ स्थानीय या किसी स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। किसी कठिनाई या उलझन से बाहर निकलते नजर आते हैं, जोकि मानसिक शांति प्रदान करेगा। परिवर्तित स्थिति को सहज स्वीकार करें, आप सही दिशा में जा रहे हैं।

एंजेल संदेश : सब कुछ स्वयं ही न करें, अपने आस-पास के लोगों से सहायता मांगे। दूसरों से मिली सहायता और जानकारी आपकी सफलता की संभावना बढ़ा देगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories