CNG Price Cut : मुंबई में कम हुई सीएनजी की कीमत, जानें क्या है नया रेट

मुंबई में सीएनजी की कीमत ने 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम कम किए गए है। अब इसकी कीमत 73.50 रुपए हो गए है। नई कीमतें आने के बाद पेट्रोल के मुकाबले 53% और डीजल के मुकाबले 22% बचत सीएनजी के उपयोग कर सकते हैं।

Nitesh Uchbagle | Published : Mar 6, 2024 6:14 AM IST

ऑटो डेस्क. मुंबई में सीएनजी की कीमत कम हो गई है। महानगर गैस लिमिटेड ने 2.5 रुपए प्रति किलो कम किए है। एमजीएल की तरफ से कटौती से जुड़ी घोषणा 5 मार्च को हुई। इसके रेट आज से लागू हो चुकी है। कटौती के बाद मुंबई और उसके आसपास के इलाको में सीएनजी में नई कीमत 73.50 रुपए प्रति किलो गया।

पेट्रोल के मुकाबले इतनी बचन

नई कीमतें आने के बाद पेट्रोल के मुकाबले 53% और डीजल के मुकाबले 22% बचत सीएनजी के उपयोग कर सकते हैं। महानगर गैस लिमिटेड ने नई कीमत में कमी के बाद सीएनजी के रेट कम होने से ट्रांसपोर्ट सेक्टर में प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ने में मदद मिल सकती है। साथ ही कस्टमर्स को पर्यावरण मित्रता प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।

लागत में कमी के बाद कीमत हुई कम

कंपनी ने बताया गैस उत्पादन में कमी आने के बाद 5 मार्च रात 12 बजे के रेट कम करने का फैसला किया गया है। बीते दिनों आईजीएल ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी किया गया था। इसका कारण नेचुरल गैस की बढ़ती कीमत को बताया गया था। आपको बता दें कि दिल्ली में सीएनजी की कीमत 76.59 रुपए प्रति किलो है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में सीएनजी का रेट 82.20 रुपए प्रति किलो है। 

इससे पहले 2023 में कम हुए थे दाम

साल 2022 में सीएनजी की कीमतों में उछाल आया था। तब इसका दाम 80 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी। इसके कारण टैक्सी के किराए में भी भारी बढ़ोतरी देखने मिली थी। इसके बाद बीते साल अक्टूबर में सीएनजी के दाम 3 रुपए तक घटाए गए थे। तब मुंबई में कीमत 76 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी।

यह भी पढ़ें…

ट्रै्क्टर खरीदने का इससे अच्छा मौका और नहीं मिलेगा, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, जानें कितनी मिलेगी छूट

ऐसा कार इंश्योरेंस कि गाड़ी भी सुरक्षित रहे और पैसे भी बचें, इन बातों का रखें ख्याल

Share this article
click me!