Royal Enfield की 'धड़कन' बढ़ाने आ रहा Honda का नया बुलेट, 348cc का पावरफुल इंजन, E20 फ्यूल से भी दौड़ेगी

Honda CB350 RS Cafe Racer की सबसे खास बात यह है कि यह बाइक E20 फ्यूल पर भी दौड़ेगी। E20 फ्यूल इथेनॉल और पेट्रोल का मिश्रण है, जिसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत इथेनॉल होता है।

Satyam Bhardwaj | Published : Feb 27, 2023 12:28 PM IST

ऑटो डेस्क : बुलेट स्टाइल में बाइक खरीदना चाहते हैं तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया 2 मार्च को अपनी नियो-रेट्रो स्टाइल वाली बाइक CB350 का कैफे रेसर वर्जन भारतीय मार्केट में उतार सकती है। इससे पहले कंपनी CB350 का H’ness और RS वर्जन ला चुकी है। इस बाइक का नाम Honda CB350 RS Cafe Racer है। हालांकि इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग डेट अभी तक नहीं बताई गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि 2 मार्च को कंपनी इसे लॉन्च कर देगी। आइए जानते इस बाइक में होंडा क्या खास फीचर्स देने वाली है..

E20 फ्यूल पर दौड़ेगी

Honda CB350 348cc के सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है। कहा जा रहा है कि ‘कैफे रेसर’ वर्जन में भी यही इंजन कंपनी ने लगाया है। हालांकि ये OBD2 अनुपालन के लिए बदलाव होंगे। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि यह E20 फ्यूल पर भी दौड़ेगी। E20 फ्यूल इथेनॉल और पेट्रोल का मिश्रण है, जिसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत इथेनॉल होता है।

पावरफुल इंजन

इस बाइक का इंजन बेहद पावरफुल होगा। वर्तमान में यह इंजन 5,500 rpm पर 20.8 bhp की पावर और 3,000 rpm पर 30 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स भी देखने को मिलेगा।

लुक देखते ही रह जाएंगे..

कैफे रेसर बाइक का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है। इसमें कंपनी ने क्रोम का यूज किया है। डिजाइन बदलाव के अलावा CB350 कैफे रेसर में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं होने की बात कही जा रही है। इस बाइक में पारंपरिक कैफे रेसर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस बाइक के फुटपेग पोजिशनिंग में भी किसी तरह का बदलाव नहीं है। CB350 कैफे रेसर हाल ही में एक विशेष क्लोज-डोर इवेंट में शोकेस हुई थी। इस बाइक में छोटी फ्लाईस्क्रीन के साथ एक रियर सीट काउल और नया हेडलैंप फेयरिंग मिलेगा, जो इसे गजब का लुक देगा।

Royal Enfield की बढ़ेगी 'धड़कन'

इस बाइक में LED लाइटिंग, एक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्यूल चैनल ABS जैसे बदलाव की उम्मीद है। इसमें पहले की तरह टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ ड्यूल शोक्स, एलॉय व्हील के साथ आगे और पीछे डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। अभी इसकी ज्यादा डिटेल्स नहीं दी गई है। लॉन्च होने के बाद कैफे रेसर वर्जन की बाकी डिटेल्स सामने आएंगी। मार्च के आखिर तक इसे आप खरीद सकेंगे। इसका मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 और Jawa 42 जैसी दमदार रेट्रो बाइक से होगा। इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपए तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

हवा से भी तेज फर्राटा भरती हैं ये 5 सुपरबाइक्स, इंजन बेहद पावरफुल, कीमत इतनी कि आ जाए BMW, Audi, Jaguar की लग्जरी कार

 

ये हैं टॉप 5 Electric Bikes, लुक जितना दमदार, फीचर्स भी उतने ही धांसू, खुद ही देख लीजिए Photos

 

 

Share this article
click me!